मेजर लीग सॉकर : मेसी ने चार मिनट में दागे दो गोल; इंटर मियामी ने अटलांटा यूनाइटेड को 3-1 से हराया

WhatsApp Channel Join Now
मेजर लीग सॉकर : मेसी ने चार मिनट में दागे दो गोल; इंटर मियामी ने अटलांटा यूनाइटेड को 3-1 से हराया


मेजर लीग सॉकर : मेसी ने चार मिनट में दागे दो गोल; इंटर मियामी ने अटलांटा यूनाइटेड को 3-1 से हराया


अटलांटा, 18 अक्टूबर (हि.स.)।

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए चार मिनट के भीतर दो गोल दागे, जिससे इंटर मियामी ने मेजर लीग सॉकर के 2026 सत्र में शनिवार को अटलांटा यूनाइटेड को 3-1 से हरा दिया। यह मुकाबला पूर्वी सम्मेलन के तहत खेला गया।

इस जीत के साथ इंटर मियामी पूर्वी सम्मेलन की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर बना हुआ है। टीम शीर्ष पर काबिज नैशविले से 11 अंक पीछे है। मियामी की नियमित सत्र में यह 15वीं जीत रही।

मियामी की आक्रामक तिकड़ी मेसी, लुइस सुआरेज और जर्मन बेरतेरामे ने जीत में अहम भूमिका निभाई। बेरतेरामे ने हाफ टाइम से ठीक पहले गोल करके मियामी को बढ़त दिलाई। इसके बाद दूसरे हाफ में मेसी ने चार मिनट के भीतर दो गोल दागकर टीम की बढ़त मजबूत कर दी। सुआरेज ने मुकाबले में दो गोल करने में मदद की।

अटलांटा यूनाइटेड की ओर से स्थानापन्न खिलाड़ी फैब्रिस पिकॉल्ट ने मुकाबले के अंतिम क्षणों में पेनल्टी पर गोल किया। इससे मियामी का लगातार दो मुकाबलों में गोल नहीं खाने का सिलसिला टूट गया। टीम ने इससे पहले लगातार दो मैचों में विरोधी टीम को गोल करने से रोका था। हालांकि, मियामी ने अंततः 3-1 से जीत दर्ज कर तीन अंक अपने नाम किए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील दुबे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762822 Articles

Share this story