इंग्लैंड ने स्पेन को उसी के घर में 3-2 से हराया, 43 मैचों से चला आ रहा अजेय अभियान थमा

WhatsApp Channel Join Now
इंग्लैंड ने स्पेन को उसी के घर में 3-2 से हराया, 43 मैचों से चला आ रहा अजेय अभियान थमा


मैड्रिड, 16 नवंबर (हि.स.)। इंग्लैंड ने रविवार को नेशंस लीग मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए यूरो और विश्व कप विजेता स्पेन को उसी के घरेलू मैदान पर 3-2 से हरा दिया। इस हार के साथ ही स्पेन का लगातार 43 मैचों से चला आ रहा अजेय अभियान समाप्त हो गया। टीम को मार्च 2024 में कोलंबिया के खिलाफ 0-1 की हार के बाद पहली बार शिकस्त झेलनी पड़ी है।

इंग्लैंड ने स्पेन के खिलाफ पूरे मुकाबले में आक्रामक दबाव बनाए रखा। विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी इंग्लिश टीम की तेज प्रेसिंग के सामने स्पेनिश खिलाड़ी लगातार परेशानी में नजर आए।

इंग्लैंड की ओर से कप्तान हैरी केन ने पेनल्टी पर गोल किया। यह इंग्लैंड के लिए उनका 93वां गोल रहा। इसके अलावा डिफेंडर एजरी कोंसा और बेन व्हाइट ने भी गोल दागे।

स्पेन की ओर से मिकेल ओयारजाबल ने पेनल्टी पर गोल किया, जबकि निको विलियम्स ने दूसरा गोल किया। बार्सिलोना के स्टार खिलाड़ी लामिन यामल की इन दोनों गोलों में अहम भूमिका रही।

मुकाबले के अंतिम चरण में स्पेन ने बराबरी के लिए लगातार प्रयास किए, लेकिन इंग्लैंड के गोलकीपर जेम्स ट्रैफर्ड ने कई शानदार बचाव कर उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। क्वार्टर फाइनल का ड्रॉ शुक्रवार को निकाला जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील दुबे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778337 Articles

Share this story