अल्वारेज से संपर्क मामले में बार्सिलोना पर 602 यूरो का जुर्माना

WhatsApp Channel Join Now
अल्वारेज से संपर्क मामले में बार्सिलोना पर 602 यूरो का जुर्माना


मैड्रिड, 28 अक्टूबर (हि.स.)। स्पेनिश फुटबॉल महासंघ ने अर्जेंटीना के स्ट्राइकर जूलियन अल्वारेज से संपर्क करने के मामले में बार्सिलोना पर 602 यूरो का जुर्माना लगाया है। एटलेटिको मैड्रिड की शिकायत के बाद मंगलवार को यह कार्रवाई की गई। एटलेटिको ने आरोप लगाया था कि बार्सिलोना ने अल्वारेज से संपर्क करने से पहले क्लब को लिखित रूप में इसकी सूचना नहीं दी थी।

अल्वारेज का एटलेटिको मैड्रिड के साथ अनुबंध जून 2030 तक है। स्पेनिश महासंघ के नियमों के अनुच्छेद 133 के तहत बार्सिलोना पर यह जुर्माना लगाया गया। एटलेटिको ने इस मामले में फीफा से भी शिकायत की थी, लेकिन फीफा ने कहा कि यह मामला उसके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता।

इस बीच, अल्वारेज ने शनिवार को डेपोर्टिवो ला कोरुना के खिलाफ गोल कर एटलेटिको मैड्रिड को जीत दिलाई। लगातार दूसरे मुकाबले में गोल करने वाले अल्वारेज के प्रदर्शन से एटलेटिको ला लीगा की शीर्ष टीम बार्सिलोना से दो अंक पीछे है।

अल्वारेज ने हाल ही में बार्सिलोना के लिए खेलने की इच्छा जताने पर माफी भी मांगी थी। उन्होंने 2026 विश्व कप के दौरान एक साक्षात्कार में कहा था कि वह बार्सिलोना के लिए खेलकर अपना सपना पूरा करना चाहते हैं। उनके इस बयान से दोनों क्लबों के बीच स्थानांतरण को लेकर विवाद शुरू हो गया था, जो पूरी गर्मियों के स्थानांतरण सत्र तक जारी रहा।

इस बयान के बाद एटलेटिको के घरेलू मैदान पर प्रशंसक कई बार अल्वारेज की हूटिंग कर चुके हैं। हालांकि, शनिवार को गोल करने के बाद दर्शकों के एक हिस्से ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया। इसे खिलाड़ी और समर्थकों के बीच संबंधों में सुधार के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील दुबे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768015 Articles

Share this story