आर्सेनल ने न्यूकैसल के स्टार मिडफील्डर ब्रूनो गिमारेस के साथ किया करार

WhatsApp Channel Join Now
आर्सेनल ने न्यूकैसल के स्टार मिडफील्डर ब्रूनो गिमारेस के साथ किया करार


लंदन, 08 अगस्त (हि.स.)। आर्सेनल ने प्रीमियर लीग की प्रतिद्वंद्वी टीम न्यूकैसल यूनाइटेड से ब्राजील के मिडफील्डर ब्रूनो गिमारेस के साथ करार किया है। क्लब ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर उक्त घोषणा की। गिमारेस के आने से आर्सेनल के मिडफील्ड को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

गिमारेस ने न्यूकैसल के लिए सभी प्रतियोगिताओं में 195 मैच खेले और 31 गोल किए। उन्होंने 2025 में टीम की कप्तानी करते हुए लीग कप का खिताब दिलाया और न्यूकैसल के लंबे समय से चले आ रहे ट्रॉफी सूखे को खत्म करने में अहम भूमिका निभाई।

गिमारेस फीफा विश्व कप 2026 में ब्राजील की टीम का भी हिस्सा रहे। वह लंबे समय से ब्राजील की राष्ट्रीय टीम के नियमित सदस्य रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी अहम भूमिका निभाते रहे हैं।

ब्रूनो गिमारेस का आर्सेनल में जाना न्यूकैसल के लिए इस गर्मी में एक और बड़ा झटका है। इससे पहले सैंड्रो टोनाली, एंथनी गॉर्डन और मुख्य कोच एडी होवे भी क्लब से अलग हो चुके हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील दुबे

Share this story