राष्ट्रमंडल खेल 2026 : अंकुश पंघाल फाइनल में, भारत का एक और रजत पक्का

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्रमंडल खेल 2026 : अंकुश पंघाल फाइनल में, भारत का एक और रजत पक्का


राष्ट्रमंडल खेल 2026 : अंकुश पंघाल फाइनल में, भारत का एक और रजत पक्का


ग्लासगो, 31 जुलाई (हि.स.)। भारत के मुक्केबाज अंकुश पंघाल ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए शुक्रवार को पुरुषों के 80 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया। सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने कनाडा के जोशुआ ओफोरी को 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से हराकर कम-से-कम रजत पदक पक्का कर लिया।

मुकाबले की शुरुआत से ही अंकुश ने आक्रामक अंदाज अपनाया और पहले ही राउंड में सटीक सीधे पंच तथा दोनों हाथों से दमदार हुक लगाकर बढ़त बना ली। दूसरे राउंड में उनका आत्मविश्वास और बढ़ा तथा उन्होंने लगातार प्रभावी मुक्के लगाकर कनाडाई मुक्केबाज को दबाव में रखा। इस दौरान ओफोरी को सिर के गलत इस्तेमाल पर एक अंक की कटौती का भी सामना करना पड़ा।

तीसरे और अंतिम राउंड की शुरुआत में ओफोरी ने बेहतरीन लेफ्ट हुक लगाकर अंकुश को चौंकाने की कोशिश की लेकिन भारतीय मुक्केबाज ने संयम बनाए रखा। अंतिम क्षणों में दोनों खिलाड़ियों के बीच जोरदार पंचों का आदान-प्रदान हुआ लेकिन तब तक अंकुश मुकाबले पर अपनी मजबूत पकड़ बना चुके थे।

निर्णायकों ने भी भारतीय मुक्केबाज के प्रदर्शन को स्पष्ट रूप से बेहतर माना। पांच में से चार जजों ने मुकाबला 30-26 और एक जज ने 29-27 के स्कोर से अंकुश के पक्ष में दिया।

यह राष्ट्रमंडल खेल 2026 में अंकुश पंघाल की लगातार तीसरी सर्वसम्मत जीत रही। इस जीत के साथ उन्होंने फाइनल में जगह बनाते हुए भारत के लिए एक और रजत पदक सुनिश्चित कर दिया। अब उनकी नजर स्वर्ण पदक जीतने पर होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील दुबे

Share this story