सचिवालय सुपर लीग में डेंजर और बुल्स की शानदार जीत, नूर मोहम्मद और विक्की बने मैच के हीरो

WhatsApp Channel Join Now
सचिवालय सुपर लीग में डेंजर और बुल्स की शानदार जीत, नूर मोहम्मद और विक्की बने मैच के हीरो


सचिवालय सुपर लीग में डेंजर और बुल्स की शानदार जीत, नूर मोहम्मद और विक्की बने मैच के हीरो


नई दिल्ली, 07 अप्रैल (हि.स.)।सचिवालय सुपर लीग 2026 में आज खेले गए मुकाबलों में सचिवालय डेंजर और सचिवालय बुल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।

पहला मुकाबला: डेंजर की दमदार जीत

दिन का पहला मैच सचिवालय डेंजर और सचिवालय विंग्स के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डेंजर की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 182 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से नूर मोहम्मद ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 116 रनों की शानदार पारी खेली। विंग्स की ओर से सुंदर सिंह ने 4 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सचिवालय विंग्स की टीम 151 रन ही बना सकी। संजय जोशी ने 63 रन बनाकर संघर्ष किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। डेंजर की ओर से मोहम्मद फाजिल ने 3 विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई।

इस तरह सचिवालय डेंजर ने यह मुकाबला 31 रनों से जीत लिया। शानदार शतक के लिए नूर मोहम्मद को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरा मुकाबला: बुल्स का दबदबा

दिन के दूसरे मैच में सचिवालय बुल्स का सामना सचिवालय सुपर किंग्स से हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए बुल्स की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। महेश धर्मशक्तू ने सर्वाधिक 33 रन का योगदान दिया, जबकि सुपर किंग्स की ओर से नरेश ने 3 विकेट लिए।

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी सुपर किंग्स की पूरी टीम 111 रनों पर सिमट गई। राहुल ने 29 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके। बुल्स की ओर से विक्की ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके।

इस तरह सचिवालय बुल्स ने यह मुकाबला 54 रनों से अपने नाम कर लिया। शानदार गेंदबाजी के लिए विक्की को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील दुबे

Share this story