सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 : प्रियांश आर्य ने तमिलनाडु के खिलाफ 36 गेंदों में जड़ा शतक

WhatsApp Channel Join Now
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 : प्रियांश आर्य ने तमिलनाडु के खिलाफ 36 गेंदों में जड़ा शतक


सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 : प्रियांश आर्य ने तमिलनाडु के खिलाफ 36 गेंदों में जड़ा शतक


इंदौर, 24 नवंबर (हि.स.)। दिल्ली के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने मंगलवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 में तमिलनाडु के खिलाफ मुकाबले में तूफानी शतक जड़ दिया। इंदौर के डेली कॉलेज मैदान पर खेले जा रहे इस मुकाबले में बाएं हाथ के बल्लेबाज आर्य ने महज 36 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। टी20 क्रिकेट में यह उनका तीसरा शतक है।

आर्य ने मौजूदा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अब तक तीन बार 50 से अधिक रन की पारियां खेली हैं। उन्होंने जम्मू-कश्मीर और पंजाब के खिलाफ शुरुआती दो मुकाबलों में क्रमशः 58 और 55 रन बनाए थे। इसके बाद बिहार और सौराष्ट्र के खिलाफ उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा और वह क्रमशः शून्य तथा छह रन बनाकर आउट हो गए।

हालांकि, आर्य ने हरियाणा के खिलाफ एक और अर्धशतक लगाकर वापसी की और अब तमिलनाडु के खिलाफ शतक जड़कर अपने शानदार प्रदर्शन में एक और उपलब्धि जोड़ ली।

25 वर्षीय आर्य आईपीएल में पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी की अहम कड़ी रहे हैं। यही वजह है कि आईपीएल 2025 की उपविजेता टीम ने उन्हें 2027 सत्र से पहले अपनी टीम में बरकरार रखा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील दुबे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782210 Articles

Share this story