धीमी ओवर गति के लिए पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर लगा जुर्माना

WhatsApp Channel Join Now
धीमी ओवर गति के लिए पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर लगा जुर्माना


न्यू चंडीगढ़, 01 अप्रैल (हि.स.)।

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के तहत धीमी ओवर गति बनाए रखने के कारण 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह कार्रवाई गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान की गई।

आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत यह जुर्माना लगाया गया, क्योंकि पंजाब किंग्स की टीम निर्धारित समय सीमा में अपने ओवर पूरे करने में विफल रही। पहले बल्लेबाजी पारी लगभग दो घंटे तक चली, जबकि नियमों के अनुसार 20वां ओवर डेढ़ घंटे के भीतर शुरू होना चाहिए।

मैच के दौरान पंजाब किंग्स ने कुल 14 अतिरिक्त रन दिए, जिनमें 11 वाइड और एक नो-बॉल शामिल रही। इससे पारी और लंबी हो गई। इसके चलते टीम को अंतिम ओवर में अतिरिक्त फील्डर को इनर सर्कल के भीतर रखना पड़ा, जिससे रणनीति पर भी असर पड़ा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील दुबे

Share this story