न्यूजीलैंड टेस्ट के लिए आयरलैंड टीम घोषित, एंड्रयू बालबर्नी बने कप्तान

WhatsApp Channel Join Now
न्यूजीलैंड टेस्ट के लिए आयरलैंड टीम घोषित, एंड्रयू बालबर्नी बने कप्तान


नई दिल्ली, 23 मई (हि.स.)। आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले ऐतिहासिक टेस्ट मैच के लिए 14 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। यह मुकाबला 27 से 30 मई तक बेलफास्ट के स्टॉर्मोंट मैदान पर खेला जाएगा।

एंड्रयू बालबर्नी टीम की कप्तानी करेंगे। वह टेस्ट क्रिकेट में 10वीं बार आयरलैंड की अगुवाई करेंगे। हालांकि टीम को कई अहम खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी का सामना करना पड़ेगा।

पॉल स्टर्लिंग, बैरी मैकार्थी, जोश लिटिल, गेविन होई और जॉर्डन नील चोट के कारण इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं।

वहीं जेक ईगन, टॉम मेयस, लियाम मैकार्थी और रूबेन विल्सन को पहली बार टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण का मौका मिल सकता है।

दूसरी ओर न्यूजीलैंड ने भी इस मुकाबले के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। कीवी टीम की कप्तानी टॉम लैथम करेंगे, जबकि स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन भी टीम का हिस्सा हैं।

आयरलैंड की टेस्ट टीम:

एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), मार्क अडायर, कर्टिस कैंफर, केड कारमाइकल, स्टीफन डोहेनी, जेक ईगन, मैथ्यू हम्फ्रीज, टॉम मेयस, एंड्रयू मैकब्राइन, लियाम मैकार्थी, हैरी टेक्टर, लॉर्कन टकर, रूबेन विल्सन और क्रेग यंग।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील दुबे

Share this story