आईपीएल 2026 : सीएसके ने चोटिल रामकृष्ण घोष की जगह मैकनील नरोन्हा को टीम में किया शामिल

WhatsApp Channel Join Now
आईपीएल 2026 : सीएसके ने चोटिल रामकृष्ण घोष की जगह मैकनील नरोन्हा को टीम में किया शामिल


नई दिल्ली, 13 मई (हि.स.)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को बड़ा झटका लगा है। टीम के ऑलराउंडर रामकृष्ण घोष दाएं पैर में चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। इसके बाद सीएसके ने उनके स्थान पर कर्नाटक के युवा ऑलराउंडर मैकनील नरोन्हा को टीम में शामिल किया है।

रामकृष्ण घोष को 3 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान दाएं पैर में चोट लगी थी। मेडिकल जांच के बाद उन्हें बाकी सीजन से बाहर कर दिया गया।

सीएसके ने मैकनील नरोन्हा को 30 लाख रुपये में रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के रूप में अपनी टीम में शामिल किया है।

मैकनील नरोन्हा हाल ही में शानदार घरेलू प्रदर्शन के कारण चर्चा में आए थे। उन्हें 2024-25 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने के लिए ‘एमए चिदंबरम ट्रॉफी’ से सम्मानित किया गया था। शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्हें कर्नाटक की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टीम में भी जगह मिली, जहां उन्होंने राज्य के लिए तीन मुकाबले खेले।

सीएसके को उम्मीद होगी कि युवा ऑलराउंडर मैकनील नरोन्हा टीम को संतुलन देने के साथ आगामी मुकाबलों में उपयोगी योगदान देंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील दुबे

Share this story