श्रीलंका को हराकर एसीसी महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स के फाइनल में पहुंची इंडिया ए

WhatsApp Channel Join Now
श्रीलंका को हराकर एसीसी महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स के फाइनल में पहुंची इंडिया ए


- सेमीफाइनल में श्रीलंका ए को पांच विकेट से हराया

बैंकॉक, 20 फ़रवरी (हि.स.)। इंडिया ए महिला क्रिकेट टीम ने एसीसी महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स के सेमीफाइनल में श्रीलंका ए महिला क्रिकेट टीम को पांच विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। यह मुकाबला बैंकॉक के टर्डथाई क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। अब फाइनल में भारत का सामना 22 फरवरी को बांग्लादेश ए और पाकिस्तान ए के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा।

कप्तान राधा यादव ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता। उन्होंने 19 रन देकर चार विकेट झटके और फिर लक्ष्य का पीछा करते हुए 18 गेंदों पर नाबाद 31 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ए की टीम 118 रन पर सिमट गई। राधा के अलावा तनुजा कंवर और प्रेमा रावत ने दो-दो विकेट लेकर रनगति पर नियंत्रण रखा।

जवाब में वृंदा दिनेश ने 20 गेंदों पर तेज 42 रन बनाकर भारत को मजबूत शुरुआत दी। बीच में कुछ विकेट गिरने के बावजूद राधा की आक्रामक पारी ने टीम को जीत तक पहुंचा दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील दुबे

Share this story