दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला टीम घोषित, तीनों प्रारूपों में स्मृति मंधाना संभालेंगी कमान

WhatsApp Channel Join Now
दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला टीम घोषित, तीनों प्रारूपों में स्मृति मंधाना संभालेंगी कमान


दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला टीम घोषित, तीनों प्रारूपों में स्मृति मंधाना संभालेंगी कमान


- दिसंबर में खेली जाएगी एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज

नई दिल्ली, 09 नवंबर (हि.स.)।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की महिला क्रिकेट चयन समिति ने दिसंबर में होने वाले दक्षिण अफ्रीका के ऑल-फॉर्मेट दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। इस दौरे पर भारत एक टेस्ट, तीन एकदिवसीय और तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलेगा। स्मृति मंधाना तीनों प्रारूपों में टीम की कप्तानी करेंगी, जबकि दीप्ति शर्मा टेस्ट और वनडे टीम की उपकप्तान होंगी। टी-20 टीम में शेफाली वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है।

9 दिसंबर से शुरू होगा दौरा

दौरे की शुरुआत 9 दिसंबर को गकेबरहा में खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मुकाबले से होगी। इसके बाद 16 दिसंबर को पार्ल में पहला एकदिवसीय मैच खेला जाएगा। दूसरा वनडे 19 दिसंबर को केपटाउन और तीसरा मुकाबला 22 दिसंबर को ब्लोमफोंटेन में होगा।

टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का पहला मुकाबला 26 दिसंबर को बेनोनी में खेला जाएगा। दूसरा और तीसरा टी-20 मैच क्रमशः 29 और 30 दिसंबर को पोटचेफस्ट्रूम में होंगे।

टेस्ट टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), श्री चरणी, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, जिंतिमणि कलिता और सयाली सतघरे।

एकदिवसीय टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, जिंतिमणि कलिता और सयाली सतघरे।

टी-20 टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा (उपकप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर, निकी प्रसाद, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमलिनी (विकेटकीपर), अनुष्का शर्मा, दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, प्रेमा रावत, अमनजोत कौर, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी और सयाली सतघरे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील दुबे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774590 Articles

Share this story