आईसीसी प्रतिनिधिमंडल ने बांग्लादेश दौरे में शासन और चुनावी मामलों पर हितधारकों से की चर्चा

WhatsApp Channel Join Now
आईसीसी प्रतिनिधिमंडल ने बांग्लादेश दौरे में शासन और चुनावी मामलों पर हितधारकों से की चर्चा


नई दिल्ली, 04 जून (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर से दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में बांग्लादेश का दौरा किया। इस दौरे का उद्देश्य बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) से जुड़े प्रशासनिक और चुनावी मामलों में हुए हालिया घटनाक्रमों की समीक्षा करना था।

इस प्रतिनिधिमंडल में आईसीसी बोर्ड निदेशक डॉ. मोहम्मद एएस मूसाजी (क्रिकेट साउथ अफ्रीका) और तावेंगा मुकुहलानी (जिम्बाब्वे क्रिकेट) शामिल थे। दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न हितधारकों के साथ बैठकें कर स्थिति का आकलन किया। आईसीसी ने स्पष्ट किया है कि प्रतिनिधिमंडल अपनी रिपोर्ट और टिप्पणियां उचित समय पर आईसीसी बोर्ड को सौंपेगा।

साथ ही आईसीसी ने यह भी कहा कि इस मामले पर प्रतिनिधिमंडल की ओर से कोई सार्वजनिक या मीडिया टिप्पणी नहीं की जाएगी। आईसीसी के अनुसार दौरे को लेकर मीडिया में चल रही रिपोर्टें, चर्चाएं या दावे केवल अटकलें हैं और उन्हें आईसीसी का आधिकारिक रुख नहीं माना जाना चाहिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील दुबे

Share this story