डब्ल्यूपीएल : गुजरात और यूपी वॉरियर्ज ने रिटेन खिलाड़ियों की सूची जारी की, कई खिलाड़ियों को किया रिलीज

WhatsApp Channel Join Now
डब्ल्यूपीएल : गुजरात और यूपी वॉरियर्ज ने रिटेन खिलाड़ियों की सूची जारी की, कई खिलाड़ियों को किया रिलीज


नई दिल्ली, 28 सितंबर (हि.स.)। महिला प्रीमियर लीग-2027 (डब्ल्यूपीएल) की मिनी नीलामी से पहले गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्ज ने अपनी-अपनी टीमों के रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। दोनों फ्रेंचाइजी ने अपने मुख्य खिलाड़ियों को बरकरार रखते हुए टीम में खाली स्थानों को भरने की तैयारी शुरू कर दी है।

डब्ल्यूपीएल-2027 की मिनी नीलामी 28 अक्टूबर को कोच्चि में आयोजित की जाएगी। नीलामी से पहले दोनों टीमों के पास अपने मौजूदा दल को मजबूत करने का मौका होगा।

गुजरात जायंट्स ने 14 खिलाड़ियों को किया रिटेन

गुजरात जायंट्स ने कप्तान एश्ले गार्डनर और विकेटकीपर-बल्लेबाज बेथ मूनी समेत 14 खिलाड़ियों को टीम में बरकरार रखा है। रिटेन खिलाड़ियों में एश्ले गार्डनर, बेथ मूनी, सोफी डिवाइन, रेणुका सिंह ठाकुर, भारती फुलमाली, काशवी गौतम, कनिका आहूजा, तनुजा कंवर, जॉर्जिया वेयरहैम, अनुष्का शर्मा, हैप्पी कुमारी, किम गर्थ, यास्तिका भाटिया और राजेश्वरी गायकवाड़ शामिल हैं।

गुजरात जायंट्स ने डैनी वायट-हॉज, आयुषी सोनी, तितास साधु और शिवानी सिंह को रिलीज कर दिया है।

यूपी वॉरियर्ज ने 13 खिलाड़ियों को रखा बरकरार

यूपी वॉरियर्ज ने कप्तान मेग लैनिंग के साथ 13 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इनमें मेग लैनिंग, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, फीबी लिचफील्ड, हरलीन देओल, क्रांति गौड़, शिखा पांडे, शिप्रा गिरी, सिमरन शेख, सुमन मीणा, जी. त्रिशा, प्रतीका रावल और चार्ली नॉट शामिल हैं। चार्ली नॉट को तारा नॉरिस के स्थान पर टीम में शामिल किया गया था।

यूपी वॉरियर्ज ने आशा शोभना, डिएंड्रा डॉटिन, किरण नवगिरे, श्वेता सहरावत, एमी जोंस और क्लो ट्रायन को रिलीज किया है।

दोनों टीमों के पास अब 28 अक्टूबर को होने वाली मिनी नीलामी में अपने दल की जरूरत के अनुसार खिलाड़ियों को शामिल करने का मौका होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील दुबे

Share this story