पीठ की चोट के कारण डब्ल्यूबीबीएल के शेष सत्र से बाहर हुईं सोफी एक्लेस्टोन

WhatsApp Channel Join Now
पीठ की चोट के कारण डब्ल्यूबीबीएल के शेष सत्र से बाहर हुईं सोफी एक्लेस्टोन


पीठ की चोट के कारण डब्ल्यूबीबीएल के शेष सत्र से बाहर हुईं सोफी एक्लेस्टोन


मेलबर्न, 17 नवंबर (हि.स.)। इंग्लैंड की स्टार स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन पीठ की चोट के कारण महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) के मौजूदा सत्र के शेष मुकाबलों से बाहर हो गई हैं। वह एडिलेड स्ट्राइकर्स की ओर से खेल रही थीं। पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाफ मुकाबले से पहले उन्हें यह चोट लगी थी।

पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में स्कैन कराने और इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड से परामर्श के बाद यह फैसला लिया गया कि एक्लेस्टोन को चोट से उबरने के लिए पुनर्वास प्रक्रिया से गुजरना होगा।

एडिलेड स्ट्राइकर्स के मुख्य कोच ल्यूक विलियम्स ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “सोफी स्ट्राइकर्स के लिए शानदार खिलाड़ी साबित हुई हैं। उन्होंने न केवल अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से, बल्कि अपने नेतृत्व और अनुभव से भी टीम को काफी योगदान दिया है। वह दुनिया की बेहतरीन गेंदबाजों में से एक हैं। उन्हें खोने से हम निराश हैं, लेकिन क्लब के साथ अपने समय के दौरान उन्होंने जो कुछ भी योगदान दिया है, उसके लिए हम उनके बेहद आभारी हैं। हम सोफी के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं और भविष्य में एडिलेड में उनका फिर से स्वागत करने की उम्मीद करते हैं।”

एक्लेस्टोन ने इस सत्र में स्ट्राइकर्स के लिए चार मैचों में चार विकेट लिए थे। उन्होंने कहा, “मेरा सत्र इस तरह समाप्त हुआ, इससे मैं वास्तव में बहुत दुखी हूं। एडिलेड और स्ट्राइकर्स के साथ मेरा समय बहुत अच्छा रहा है। सत्र के बाकी मुकाबलों में मैं हर कदम पर टीम का समर्थन करती रहूंगी। हमारी टीम ने इस साल कुछ शानदार प्रदर्शन किए हैं और मैं फाइनल में जगह बनाने की उनकी कोशिशों के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाती रहूंगी।”

11 सत्र बाद पूरे बिग बैश सत्र में खेलने के लिए उपलब्ध होंगे लाबुशेन

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन आगामी बिग बैश लीग सत्र में ब्रिस्बेन हीट की ओर से खेलेंगे। 11 लगातार सत्रों से बिग बैश लीग में हिस्सा लेने वाले लाबुशेन पहली बार 11 सत्रों में पूरे टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध रहने की स्थिति में हैं।

राष्ट्रीय टेस्ट टीम से बाहर होने के बाद घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन प्रभावशाली नहीं रहा है। ऐसे में आगामी बिग बैश सत्र में वह अपनी फॉर्म वापस हासिल करने की कोशिश करेंगे।

ब्रिस्बेन हीट ने तेज गेंदबाज ओली पैटरसन और टॉम बाल्किन के साथ भी करार की पुष्टि की है। टीम में विदेशी खिलाड़ियों के तौर पर टॉम करन, टिम रॉबिन्सन और बेवन जैकब्स शामिल हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील दुबे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778315 Articles

Share this story