दिल्ली की सीनियर महिला टी-20 टीम घोषित, सोनी यादव को कप्तानी, श्वेता सहरावत उपकप्तान

WhatsApp Channel Join Now
दिल्ली की सीनियर महिला टी-20 टीम घोषित, सोनी यादव को कप्तानी, श्वेता सहरावत उपकप्तान


दिल्ली की सीनियर महिला टी-20 टीम घोषित, सोनी यादव को कप्तानी, श्वेता सहरावत उपकप्तान


नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (हि.स.)। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने घरेलू सत्र 2026-27 की सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए 16 सदस्यीय दिल्ली की टीम घोषित कर दी है। सोनी यादव को टीम की कप्तानी सौंपी गई है, जबकि श्वेता सहरावत उपकप्तान के साथ विकेटकीपर की जिम्मेदारी भी संभालेंगी।

टीम का चयन 14 अक्टूबर को दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ में आयोजित सीनियर महिला चयन समिति की बैठक में किया गया। चयनित सभी खिलाड़ियों को 15 अक्टूबर को गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज मैदान पर टीम प्रबंधक को रिपोर्ट करना है।

दिल्ली की 16 सदस्यीय टीम

सोनी यादव (कप्तान), श्वेता सहरावत (उपकप्तान एवं विकेटकीपर), प्रिया पुनिया, तनीषा सिंह, प्रज्ञा रावत (विकेटकीपर), नाजमा, भारती रावल, वंशिका लीला, प्रिया मिश्रा, निधि महतो, दिशा नागर, शिवी शर्मा, सुमिति सोनी, मेधावी बिधूड़ी, गोयंका शर्मा और अक्षिता जैन।

चयन समिति की बैठक में ये सदस्य रहे मौजूद

14 अक्टूबर को हुई चयन प्रक्रिया के दौरान सीनियर महिला चयन समिति की अध्यक्ष रीमा मल्होत्रा, चयनकर्ता स्वर्ण चड्ढा और रानी ओझा मौजूद रहीं। इनके अलावा दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ की क्रिकेट सलाहकार समिति की सदस्य अंजलि शर्मा, मुख्य कोच दीप्ति ध्यानी और सचिव अशोक शर्मा भी बैठक में उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील दुबे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761132 Articles

Share this story