डीडीसीए महिला टी-20 लीग के दूसरे संस्करण का आगाज़, 60 टीमें और 700 से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

WhatsApp Channel Join Now
डीडीसीए महिला टी-20 लीग के दूसरे संस्करण का आगाज़, 60 टीमें और 700 से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा


नई दिल्ली, 05 जून (हि.स.)। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने शुक्रवार को मॉडर्न स्कूल, बाराखंबा रोड में डीडीसीए महिला टी-20 लीग 2026 के दूसरे संस्करण का औपचारिक शुभारंभ किया। राजधानी की इस प्रमुख महिला क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता में इस बार रिकॉर्ड भागीदारी देखने को मिलेगी।

टूर्नामेंट के दूसरे संस्करण में टीमों की संख्या 42 से बढ़कर 60 हो गई है, जबकि 700 से अधिक खिलाड़ी इसमें भाग लेंगी। मुकाबले दिल्ली के विभिन्न मैदानों पर खेले जाएंगे।

डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली ने उद्घाटन अवसर पर कहा कि महिला क्रिकेटरों के लिए पूरे वर्ष अवसर उपलब्ध कराना और क्लब स्तर से आगे बढ़ने का मजबूत रास्ता तैयार करना संघ की प्राथमिकता है।

डीडीसीए उपाध्यक्ष शिखा कुमार ने कहा कि खिलाड़ियों की बढ़ती संख्या दिल्ली में महिला क्रिकेट की लोकप्रियता का संकेत है। वहीं सचिव अशोक शर्मा ने क्लबों के सहयोग को प्रतियोगिता की सफलता का आधार बताया।

डीडीसीए सचिव अशोक शर्मा ने कहा कि दिल्ली के क्रिकेट क्लब हमेशा संघ की संरचना की रीढ़ रहे हैं और इसी सहयोग की वजह से यह प्रतियोगिता लगातार मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य महिला क्रिकेटरों के लिए अधिक अवसर तैयार करना और प्रतिभा के दायरे का विस्तार करना है।

प्रतियोगिता के आयोजन स्थल

• मॉडर्न स्कूल (मैदान-1), बाराखंबा रोड

• मॉडर्न स्कूल (मैदान-2), बाराखंबा रोड

• शिवाजी कॉलेज, राजौरी गार्डन

• गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज, पीतमपुरा

• मॉडर्न स्कूल मैदान, मोहन गार्डन, उत्तम नगर

भाग लेने वाली टीमें और समूह

समूह ए

• ब्राइट क्रिकेट क्लब

• राम पाल क्रिकेट अकादमी

• रहमान क्रिकेट क्लब

• राम चांदनी नारायण दिल्ली क्रिकेट क्लब

• एल.बी. शास्त्री स्पोर्ट्स कोचिंग सेंटर

• दिल्ली जिमखाना क्रिकेट क्लब

समूह बी

• एसेक्स फार्म्स

• सिटी जिमखाना

• किशनगंज जिमखाना

• रघुबीर विलोज़ क्रिकेट क्लब

• राजेंद्र नगर कोल्ट्स क्रिकेट क्लब

• सदर बाजार यूथ क्लब

समूह सी

• अजमल खान क्रिकेट कोचिंग

• गोल्डन हॉक्स क्रिकेट क्लब

• इंडो क्रिकेट क्लब

• पायनियर क्रिकेट क्लब

• सुभानिया क्रिकेट क्लब

• यंग क्रिकेटर्स क्रिकेट क्लब

समूह डी

• अल्पाइन क्रिकेट क्लब

• हर्षा स्पोर्ट्स

• मद्रास क्रिकेट क्लब

• मौलाना आजाद क्रिकेट क्लब

• टेलीफुन्केन क्रिकेट क्लब

• यंग दिल्ली स्पोर्ट्स क्लब

समूह ई

• सेंचुरी क्रिकेट क्लब

• माउंट क्रिकेट क्लब

• नियो स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब

• प्रोफेशनल मैनेजमेंट क्रिकेट क्लब

• गोस्वामी गणेश दत्त क्रिकेट क्लब

• जेमिनी क्रिकेट क्लब

समूह एफ

• चंद खन्ना क्लब

• रोहतक रोड जिमखाना क्रिकेट क्लब

• साउथ दिल्ली कोल्ट्स

• रानी बाग क्रिकेट क्लब

• किशनगंज कोल्ट्स

• दिल्ली कोल्ट्स क्रिकेट क्लब

समूह जी

• दिल्ली ब्लूज़ क्रिकेट क्लब

• एकता क्रिकेट क्लब

• जाट हीरोज

• राधेश्याम क्रिकेट क्लब

• सरोजिनी नगर जिमखाना क्रिकेट क्लब

• थ्री स्टार क्रिकेट क्लब

समूह एच

• हिंद क्रिकेट क्लब

• कश्मीरी गेट कोल्ट्स

• मलिक स्पोर्ट्स क्लब

• सुपर स्टार क्रिकेट क्लब

• यंग फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब

• एन.के. खन्ना क्रिकेट क्लब

समूह आई

• पैरागॉन क्रिकेट क्लब

• यूनाइटेड इंडिया क्रिकेट क्लब

• कृष्णा नगर कोल्ट्स

• गोल्डन ईगल क्रिकेट क्लब

• मिश्रा स्पोर्ट्स क्लब

• डार्लिंग क्रिकेट क्लब

समूह जे

• रवि ब्रदर्स

• गश क्रिकेट क्लब

• पेलिकन्स क्रिकेट क्लब

• तिलक नगर कोल्ट्स

• यंगस्टर क्रिकेट क्लब

• यॉर्क्स क्रिकेट क्लब

लीग चरण के मुकाबलों के बाद प्रतियोगिता का फाइनल इस सत्र के अंत में खेला जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील दुबे

Share this story