बाबर आजम की घरेलू प्रथम श्रेणी क्रिकेट में वापसी, प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी में खेलेंगे

WhatsApp Channel Join Now
बाबर आजम की घरेलू प्रथम श्रेणी क्रिकेट में वापसी, प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी में खेलेंगे


लाहौर, 15 सितंबर (हि.स.)। पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान बाबर आजम घरेलू प्रथम श्रेणी क्रिकेट में वापसी करने के लिए तैयार हैं। बाबर ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से जारी प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी ग्रेड-1 टूर्नामेंट के लिए उन्हें किसी टीम की टीम में शामिल करने का अनुरोध किया था।

रिपोर्टों के मुताबिक, बाबर ऑयल एंड गैस डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड की ओर से खेलते नजर आएंगे। इसके साथ ही वह करीब सात साल बाद घरेलू प्रथम श्रेणी क्रिकेट में वापसी करेंगे। उन्होंने आखिरी बार 2019 में सेंट्रल पंजाब के लिए घरेलू प्रथम श्रेणी मैच खेला था।

लाल गेंद के क्रिकेट में बाबर पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट शतक 2022 में कराची में न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया था। वर्ष 2023 के बाद से टेस्ट क्रिकेट में उनका औसत 30.43 रहा है। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 88 रन रहा, जो उन्होंने पिछले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था।

बाबर के अलावा तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी और सलमान अली आगा भी प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी में खेल रहे हैं। घरेलू प्रथम श्रेणी क्रिकेट में इन खिलाड़ियों की मौजूदगी पाकिस्तान के शीर्ष खिलाड़ियों को टेस्ट क्रिकेट के लिए तैयार करने की दिशा में अहम मानी जा रही है।

पाकिस्तान को हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ उसकी धरती पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था। टीम फिलहाल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर संघर्ष कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील दुबे

Share this story