एशियाई खेल मुक्केबाजी: अंकुश पंघाल 80 किग्रा वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

WhatsApp Channel Join Now
एशियाई खेल मुक्केबाजी: अंकुश पंघाल 80 किग्रा वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे


आइची-नगोया, 23 सितंबर (हि.स.)। भारतीय मुक्केबाज अंकुश पंघाल ने बुधवार को आइची-नागोया एशियाई खेलों में पुरुषों के 80 किग्रा वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। उन्होंने राउंड ऑफ 32 मुकाबले में बहरीन के हमसा वोगेल को सर्वसम्मत 5-0 के फैसले से हराया।

2026 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर एशियाई खेलों में पहुंचे अंकुश ने शुरुआत से ही मुकाबले पर पकड़ बनाए रखी। पहले दौर में उन्होंने सतर्क शुरुआत के बाद लय हासिल की और प्रभावी पंच लगाकर बढ़त बनाई। सभी पांचों जजों ने यह राउंड अंकुश के पक्ष में दिया।

दूसरे दौर में वोगेल ने अधिक आक्रामक रुख अपनाया, लेकिन अंकुश ने दमदार पंचों के संयोजन के साथ जवाब दिया और मुकाबले पर अपना नियंत्रण बनाए रखा।

सभी पांचों जजों ने एक बार फिर अंकुश को 5-0 से विजेता माना।

अंतिम दौर में भी अंकुश ने अपनी बढ़त बरकरार रखी। वोगेल भारतीय मुक्केबाज को लगातार चुनौती देने में नाकाम रहे और मुकाबला आगे बढ़ने के साथ अंकुश का दबदबा कायम रहा।

जजों ने तीसरे दौर में भी सर्वसम्मति से अंकुश के पक्ष में फैसला दिया।

इस जीत के साथ अंकुश पंघाल ने पुरुषों के 80 किग्रा वर्ग के राउंड ऑफ 16 में जगह पक्की कर ली है और अब वह एशियाई खेलों में अपने अभियान को आगे बढ़ाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील दुबे

Share this story