यूएस ओपन बैडमिंटन: तन्वी शर्मा और किदांबी श्रीकांत ने जीत के साथ किया आगाज

WhatsApp Channel Join Now
यूएस ओपन बैडमिंटन: तन्वी शर्मा और किदांबी श्रीकांत ने जीत के साथ किया आगाज


यूएस ओपन बैडमिंटन: तन्वी शर्मा और किदांबी श्रीकांत ने जीत के साथ किया आगाज


फुलर्टन (अमेरिका), 25 जून (हि.स.)। विश्व जूनियर चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता तन्वी शर्मा और थाईलैंड मास्टर्स चैंपियन देविका सिहाग ने गुरुवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए यूएस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026 के महिला एकल वर्ग में विजयी शुरुआत की।

तन्वी शर्मा ने जर्मनी की यवोन ली को 23-21, 21-16 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। वहीं देविका सिहाग ने पेरू की इनेस लूसिया कास्टिलो को सीधे गेमों में 21-14, 21-14 से पराजित किया।

पुरुष एकल वर्ग में भारतीय खिलाड़ियों के बीच हुए मुकाबले में उभरते शटलर रौनक चौहान ने पूर्व विश्व जूनियर चैंपियनशिप रजत पदक विजेता एस. शंकर मुथुसामी को 23-21, 21-16 से हराकर अगले दौर का टिकट कटाया।

टूर्नामेंट के पांचवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने भी प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए भारतीय खिलाड़ी डी. सनीत को मात्र 30 मिनट में 21-14, 21-12 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई।

महिला एकल में रक्षिता श्री ने भी जीत दर्ज की। उन्होंने चेक गणराज्य की टेरेजा स्वाबिकोवा को 21-15, 21-8 से हराया।

मिश्रित युगल वर्ग में भारत की सातवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ध्रुव रावत और के. मनीषा ने इंडोनेशिया के विरावन इहसान आदम और सेरेना कानी को 21-15, 21-16 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। भारतीय जोड़ी ने यह मुकाबला केवल 26 मिनट में अपने नाम किया।

भारतीय खिलाड़ियों के इस शानदार प्रदर्शन से टूर्नामेंट में भारत की चुनौती मजबूत हुई है और कई खिलाड़ी दूसरे दौर में पहुंचकर खिताब की दौड़ में बने हुए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील दुबे

Share this story