आर्कटिक ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं पीवी सिंधु, तन्वी शर्मा बाहर

WhatsApp Channel Join Now
आर्कटिक ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं पीवी सिंधु, तन्वी शर्मा बाहर


आर्कटिक ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं पीवी सिंधु, तन्वी शर्मा बाहर


वांता (फिनलैंड), 08 अक्टूबर (हि.स.)। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने गुरुवार को जापान की रिको गुंजी को हराकर आर्कटिक ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया, जबकि तन्वी शर्मा को शीर्ष वरीयता प्राप्त थाईलैंड की रत्चानोक इंतानोन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

छठी वरीयता प्राप्त सिंधु ने गुंजी के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 21-9, 21-12 से आसान जीत दर्ज की। अब क्वार्टर फाइनल में उनका सामना शीर्ष वरीयता प्राप्त इंतानोन से होगा। इस मुकाबले की विजेता खिलाड़ी सेमीफाइनल में जगह बनाएगी।

इंतानोन ने दूसरे दौर के मुकाबले में तन्वी शर्मा को 21-18, 21-7 से हराया। तन्वी ने पहले गेम में चुनौती पेश की, लेकिन दूसरे गेम में इंतानोन ने दबदबा बनाते हुए सीधे गेम में मुकाबला अपने नाम कर लिया।

सिंधु और इंतानोन के बीच आमने-सामने के रिकॉर्ड में थाई खिलाड़ी का पलड़ा भारी है। दोनों के बीच अब तक 14 मुकाबले हुए हैं, जिनमें इंतानोन ने 10 और सिंधु ने चार मुकाबले जीते हैं। दोनों खिलाड़ियों की पिछली भिड़ंत 2022 में इंडोनेशिया मास्टर्स में हुई थी, जहां इंतानोन ने सिंधु को 21-12, 21-10 से हराया था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील दुबे

Share this story