लक्ष्य सेन हांगकांग ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे, लोह कीन यू को हराया

WhatsApp Channel Join Now
लक्ष्य सेन हांगकांग ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे, लोह कीन यू को हराया


लक्ष्य सेन हांगकांग ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे, लोह कीन यू को हराया


हांगकांग, 20 नवंबर (हि.स.)। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने शुक्रवार को सिंगापुर के लोह कीन यू को 21-17, 10-21, 21-13 से हराकर हांगकांग ओपन 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली।

लक्ष्य ने मुकाबले की तेज शुरुआत करते हुए मध्यांतर तक 11-7 की बढ़त बना ली। हालांकि, लोह ने जोरदार वापसी की और स्कोर 14-14 से बराबर कर दिया। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले में अंक हासिल करने की होड़ लगी रही। अंत में लक्ष्य ने अपना खेल बेहतर करते हुए पहला गेम 21-17 से जीत लिया।

दूसरे गेम में लोह ने शुरुआत से ही नियंत्रण बना लिया। उन्होंने तेजी से 7-2 की बढ़त हासिल की और मध्यांतर तक 11-6 से आगे रहे। मध्यांतर के बाद भी उनका दबदबा जारी रहा। लोह ने बढ़त को 19-10 तक पहुंचाया और फिर 21-10 से गेम जीतकर मुकाबले को निर्णायक गेम में पहुंचा दिया।

निर्णायक गेम में लक्ष्य ने शानदार वापसी की। उन्होंने मध्यांतर तक 11-5 की बढ़त बना ली। इसके बाद भी उन्होंने मुकाबले पर अपनी पकड़ बनाए रखी और बढ़त को 19-10 तक पहुंचा दिया। अंत में लक्ष्य ने 21-13 से गेम जीतकर कड़े मुकाबले में जीत दर्ज की।

इससे पहले लक्ष्य ने प्री-क्वार्टर फाइनल में डेनमार्क के रासमुस गेमके को सीधे गेमों में हराया था। अब वह बीडब्ल्यूएफ टूर फाइनल्स 2026 में भी अपनी जगह पक्की कर चुके हैं।

लक्ष्य ने लगातार दो खिताब जीतकर इस सत्र में शानदार वापसी की है। उन्होंने हाइलो ओपन और जापान मास्टर्स का खिताब अपने नाम किया। इन जीतों के साथ वह बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स के प्रबल दावेदार बनकर उभरे। जापान मास्टर्स के फाइनल में कोकी वातानाबे को हराकर मिली जीत उनकी इस साल के सत्रांत टूर्नामेंट में जगह पक्की करने की कोशिश में निर्णायक साबित हुई। वह इस साल के टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने वाले पीवी सिंधु के बाद दूसरे भारतीय खिलाड़ी बनने के करीब पहुंचे।

लक्ष्य इससे पहले 2021 में बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स में खेले थे, जहां उन्होंने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील दुबे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780182 Articles

Share this story