फ्रेंच ओपन: तन्वी शर्मा ने ईशारानी को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल की ओर बढ़ाया कदम

WhatsApp Channel Join Now
फ्रेंच ओपन: तन्वी शर्मा ने ईशारानी को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल की ओर बढ़ाया कदम


पेरिस, 20 अक्टूबर (हि.स.)। भारत की 17 वर्षीय बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी शर्मा ने फ्रेंच ओपन-2026 में अपनी हमवतन ईशारानी बरुआ को हराकर अगले दौर में जगह बना ली। मंगलवार को खेले गए महिला एकल के मुकाबले में तन्वी ने 22 वर्षीय ईशारानी को 21-12, 21-12 से शिकस्त दी। यह मुकाबला 32 मिनट तक चला।

इस जीत के बाद तन्वी का अगले दौर में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी दक्षिण कोरिया की आन से यंग से सामना हो सकता है। आन को पहले दौर में डेनमार्क की अमाली शुल्ज से खेलना है। तन्वी हाल ही में डेनमार्क ओपन के क्वार्टर फाइनल में आन से यंग को चुनौती दे चुकी हैं, हालांकि उन्हें 15-21, 13-21 से हार का सामना करना पड़ा था।

पेरिस में खेले गए मुकाबले में तन्वी ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। उन्होंने लगातार तीन अंक हासिल कर बढ़त बनाई और पहले गेम के मध्यांतर तक 11-3 की मजबूत बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद उन्होंने महज 14 मिनट में पहला गेम अपने नाम कर लिया।

दूसरे गेम में ईशारानी ने शुरुआत में बेहतर चुनौती दी और स्कोर 5-5 से बराबर रखा। हालांकि, तन्वी ने इसके बाद तेजी से अंक जुटाए और मध्यांतर तक 11-6 की बढ़त बना ली। उन्होंने इस लय को अंत तक कायम रखते हुए लगातार दूसरे गेम में 21-12 से जीत दर्ज की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील दुबे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764060 Articles

Share this story