बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप: आज क्वार्टर फाइनल में उतरेंगे ट्रीसा-गायत्री और सात्विक-चिराग

WhatsApp Channel Join Now
बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप: आज क्वार्टर फाइनल में उतरेंगे ट्रीसा-गायत्री और सात्विक-चिराग


बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप: आज क्वार्टर फाइनल में उतरेंगे ट्रीसा-गायत्री और सात्विक-चिराग


नई दिल्ली, 21 अगस्त (हि.स.)।

बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप 2026 के पांचवें दिन शुक्रवार को भारत की पदक उम्मीदें युगल मुकाबलों पर टिकी रहेंगी। महिला युगल में ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद, जबकि पुरुष युगल में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेलने उतरेंगे।

ट्रीसा और गायत्री के सामने चीन की चौथी वरीयता प्राप्त जिया यी फान और झांग शू शियान की चुनौती होगी। यह मुकाबला कोर्ट नंबर एक पर दोपहर करीब 1:50 बजे शुरू होने की उम्मीद है।

वहीं, पांचवीं वरीयता प्राप्त सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का सामना चीन की तीसरी वरीयता प्राप्त लियान वेई केंग और वांग चेंग से होगा। यह मुकाबला शाम करीब छह बजे कोर्ट नंबर एक पर खेला जाएगा।

भारत की एकल वर्ग में पदक की उम्मीदें गुरुवार को समाप्त हो गईं। पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी को हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में अब भारतीय प्रशंसकों की नजरें दोनों युगल जोड़ियों पर रहेंगी।

आज के भारतीय मुकाबले

महिला युगल क्वार्टर फाइनल

ट्रीसा जॉली/गायत्री गोपीचंद बनाम जिया यी फान/झांग शू शियान (चीन)

समय : दोपहर 1:50 बजे, कोर्ट नंबर एक

पुरुष युगल क्वार्टर फाइनल

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी/चिराग शेट्टी बनाम लियान वेई केंग/वांग चेंग (चीन)

समय : शाम 6:00 बजे, कोर्ट नंबर एक

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील दुबे

Share this story