एशियाई खेल: सावन बरवाल ने मैराथन में जीता रजत, नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया

WhatsApp Channel Join Now
एशियाई खेल: सावन बरवाल ने मैराथन में जीता रजत, नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया


आइची-नगोया, 26 सितंबर (हि.स.)।

भारत के सावन बरवाल ने एशियाई खेल 2026 में पुरुषों की मैराथन स्पर्धा में रजत पदक जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की।

सावन ने 2 घंटे 11 मिनट 37 सेकंड के समय के साथ नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया और दूसरे स्थान पर रहे।

जापान के इचिटाका यामाशिता ने 2:10:49 घंटे के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। सावन का 2:11:37 का समय नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड है। उन्होंने इसी साल अप्रैल में बनाए अपने पिछले राष्ट्रीय रिकॉर्ड में 21 सेकंड का सुधार किया।

इस पदक के साथ सावन एशियाई खेलों की पुरुष मैराथन में पदक जीतने वाले भारत के इतिहास में चौथे पुरुष एथलीट बन गए हैं।

उनसे पहले छोटा सिंह ने 1951 के नई दिल्ली एशियाई खेलों में स्वर्ण, सूरत माथुर ने 1951 में कांस्य और एच. के. सीताराम ने 1982 के नई दिल्ली एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता था।

प्रतियोगिता में शामिल दूसरे भारतीय कार्तिक करकेरा 2:22:41 घंटे के समय के साथ 17वें स्थान पर रहे।

सावन के रजत पदक के साथ एशियाई खेल 2026 में भारत के पदकों की संख्या 24 हो गई है। भारत ने अब तक दो स्वर्ण, 10 रजत और 12 कांस्य पदक जीते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील दुबे

Share this story