एशियन पैरा खेल : रवि रोंगाली ने गोला फेंक एफ-40 स्पर्धा में जीता कांस्य पदक

WhatsApp Channel Join Now
एशियन पैरा खेल : रवि रोंगाली ने गोला फेंक एफ-40 स्पर्धा में जीता कांस्य पदक


आइची-नागोया, 21 अक्टूबर (हि.स.)। भारत के रवि रोंगाली ने आइची-नागोया एशियाई पैरा खेल-2026 में बुधवार को पुरुषों की गोला फेंक एफ-40 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। उन्होंने 10.02 मीटर का थ्रो कर तीसरा स्थान हासिल किया।

इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक इराक के गराह तनईश ने 10.78 मीटर के थ्रो के साथ जीता। मंगोलिया के गान-एर्डेने गानसुख ने 10.30 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ रजत पदक अपने नाम किया।

रवि ने अपने पहले प्रयास में 9.21 मीटर और दूसरे प्रयास में 10.02 मीटर गोला फेंका। उनका चौथा प्रयास 9.95 मीटर का रहा, जबकि पांचवें प्रयास में उन्होंने 9.63 मीटर की दूरी हासिल की। छठे प्रयास में वह सफल थ्रो नहीं कर सके। समाचार लिखे जाने तक भारत पदक तालिका में सातवें स्थान पर खिसक गया है। भारत के नाम अब तक 49 पदक हैं, जिनमें 12 स्वर्ण, 18 रजत और 19 कांस्य पदक हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील दुबे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764437 Articles

Share this story