एशियन खेल : भारत ने मिश्रित 4x100 मीटर रिले में जीता कांस्य, बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड
आइची-नागोया, 29 सितंबर (हि.स.)। भारत ने एशियन गेम्स-2026 में मिश्रित 4x100 मीटर रिले में कांस्य पदक जीतकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।गुरिंदरवीर सिंह, स्नेहा सत्यनारायण, अनिमेष कुजूर और हरिता भद्रा की भारतीय चौकड़ी ने फाइनल में 41.06 सेकंड का समय निकालकर तीसरा स्थान हासिल किया।
भारतीय टीम ने इस प्रदर्शन के साथ अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड बेहतर किया। इससे पहले राष्ट्रीय रिकॉर्ड 41.35 सेकंड का था, जो रागुल कुमार, नित्या गांधे, अनिमेष कुजूर और स्नेहा सत्यनारायण ने 2026 विश्व रिले चैंपियनशिप में बनाया था।
चीन ने 40.78 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि थाईलैंड ने 40.87 सेकंड में रजत पदक हासिल किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुनील दुबे

