एशियन पैरा खेल में भारत का एक और डबल धमाका, दिलीप और बासिल ने 100 मीटर दौड़ में जीते स्वर्ण और रजत

WhatsApp Channel Join Now
एशियन पैरा खेल में भारत का एक और डबल धमाका, दिलीप और बासिल ने 100 मीटर दौड़ में जीते स्वर्ण और रजत


दिलीप ने 10.69 सेकंड में दौड़ पूरी कर जीता स्वर्ण, बासिल ने 10.72 सेकंड के साथ पूरी की रेस

आइची-नागोया, 21 अक्टूबर (हि.स.)। भारत के दिलीप महादू गावित और मोहम्मद बासिल ने आइची-नागोया एशियाई पैरा खेल-2026 में पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण और रजत पदक जीतकर भारत को दोहरी सफलता दिलाई। दिलीप ने 10.69 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता, जबकि मोहम्मद बासिल 10.72 सेकंड के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहे। बासिल ने इस प्रदर्शन के साथ टी-47 वर्ग में एशियाई पैरा खेलों का नया रिकॉर्ड बनाया।

हांगझोऊ एशियाई पैरा खेलों के मौजूदा चैंपियन दिलीप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना खिताब बरकरार रखा। वह टी-46 वर्ग में प्रतिस्पर्धा करते हैं, जबकि बासिल टी-47 वर्ग के धावक हैं। दोनों भारतीय खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। बासिल महज 0.03 सेकंड के अंतर से स्वर्ण पदक से चूक गए।

चीन के शी कांगजुन ने 10.80 सेकंड का समय लेकर कांस्य पदक जीता। इस तरह पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में भारत ने स्वर्ण और रजत दोनों पदक अपने नाम किए। समाचार लिखे जाने तक भारत अब 55 पदकों (14 स्वर्ण,19 रजत और 22 कांस्य) के साथ चौथे नंबर पर आ गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील दुबे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764437 Articles

Share this story