एशियाई पैरा खेल: भारत के लिए ऐतिहासिक रहा दूसरा दिन,5 स्वर्ण सहित जीते रिकॉर्ड 24 पदक

WhatsApp Channel Join Now
एशियाई पैरा खेल: भारत के लिए ऐतिहासिक रहा दूसरा दिन,5 स्वर्ण सहित जीते रिकॉर्ड 24 पदक


आइची-नागोया, 20 अक्टूबर (हि.स.)। एशियाई पैरा खेलों में भारत ने दूसरे दिन (खेलों के आधार पर) रिकॉर्ड प्रदर्शन करते हुए एथलेटिक्स, पैरा टेबल टेनिस, निशानेबाजी, पावरलिफ्टिंग और तैराकी में कुल 24 पदक अपने नाम किए, जिनमें 5 स्वर्ण, 6 रजत और 13 कांस्य पदक हैं। भारत अब 35 पदकों (9 स्वर्ण, 11 रजत और 15 कांस्य) के साथ पदक तालिका में छठे स्थान पर है।

दिन के प्रमुख आकर्षणों में दीप्ति जीवनजी का महिलाओं की 400 मीटर दौड़ टी-20 स्पर्धा में स्वर्ण पदक, प्रणव सूरमा और राम रतन सिंह का पुरुषों की चक्का फेंक एफ-51/एफ-52/एफ-53 स्पर्धा में स्वर्ण और रजत पदक जीतना शामिल रहा। निषाद कुमार ने पुरुषों की ऊंची कूद टी-47 स्पर्धा में खेलों का नया रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता। सिमरन ने महिलाओं की 200 मीटर दौड़ टी-12 में स्वर्ण, जबकि तेजलबेन डामोर ने कांस्य पदक हासिल किया।

भारत ने पुरुषों की चक्का फेंक एफ-43/एफ-44/एफ-62/एफ-64 स्पर्धा में भी तीनों पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। देवेंद्र कुमार ने स्वर्ण, राकेश ने रजत और प्रदीप कुमार ने कांस्य पदक अपने नाम किया। महिलाओं की 200 मीटर दौड़ टी-35 में प्रीति पाल ने रजत पदक जीता। पुरुषों की भाला फेंक एफ-53/एफ-54 स्पर्धा में प्रदीप कुमार ने रजत और आयुष वर्मा ने कांस्य पदक हासिल किया।

पावरलिफ्टिंग में अशोक कुमार मलिक ने पुरुषों के 65 किलोग्राम तक के भार वर्ग में रजत पदक जीता। निशानेबाजी में मनीष नरवाल ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच-1 स्पर्धा में रजत और सृष्टि अरोड़ा ने महिलाओं की इसी स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया।

एथलेटिक्स की अन्य स्पर्धाओं में प्रवीण शर्मा ने पुरुषों की गोला फेंक एफ-11 और होकाटो होतोझे सेमा ने पुरुषों की गोला फेंक एफ-56/एफ-57 स्पर्धा में कांस्य पदक जीते। पैरा टेबल टेनिस में सोनलबेन पटेल, भाविना पटेल, प्राची पांडे, सहाना रवि और जेहान मदन ने कांस्य पदक हासिल किए।

तैराकी में हिमांशु नांदल ने पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल एस-11 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। वहीं, निरंजन मुकुंदन ने पुरुषों की 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले एसएम-7 स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया।

इस तरह भारत ने दूसरे दिन विभिन्न खेलों में कुल 24 पदक जीतकर एशियाई पैरा खेलों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

एशियाई पैरा खेलों में दूसरे दिन भारत के 24 पदक विजेता

स्वर्ण पदक विजेता

1. देवेन्दर कुमार — एथलेटिक्स, पुरुषों की चक्का फेंक एफ-43/एफ-44/एफ-62/एफ-64।

2. प्रणव सूरमा — एथलेटिक्स, पुरुषों की चक्का फेंक एफ-51/एफ-52/एफ-53।

3. सिमरन — एथलेटिक्स, महिलाओं की 200 मीटर दौड़ टी-12।

4. निषाद कुमार — एथलेटिक्स, पुरुषों की ऊंची कूद टी-47; खेलों का नया रिकॉर्ड।

5. दीप्ति जीवनजी — एथलेटिक्स, महिलाओं की 400 मीटर दौड़ टी-20।

रजत पदक विजेता

1. राकेश — एथलेटिक्स, पुरुषों की चक्का फेंक एफ-43/एफ-44/एफ-62/एफ-64।

2. राम रतन सिंह — एथलेटिक्स, पुरुषों की चक्का फेंक एफ-51/एफ-52/एफ-53।

3. प्रीति पाल — एथलेटिक्स, महिलाओं की 200 मीटर दौड़ टी-35।

4. अशोक कुमार मलिक — पावरलिफ्टिंग, पुरुषों का 65 किलोग्राम तक भार वर्ग।

5. मनीष नरवाल — निशानेबाजी, पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच-1।

6. प्रदीप कुमार — एथलेटिक्स, पुरुषों की भाला फेंक एफ-53/एफ-54।

कांस्य पदक विजेता

1. प्रदीप कुमार — एथलेटिक्स, पुरुषों की चक्का फेंक एफ-43/एफ-44/एफ-62/एफ-64।

2. तेजलबेन डामोर — एथलेटिक्स, महिलाओं की 200 मीटर दौड़ टी-12।

3. आयुष वर्मा — एथलेटिक्स, पुरुषों की भाला फेंक एफ-53/एफ-54।

4. सृष्टि अरोड़ा — निशानेबाजी, महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच-1।

5. प्रवीण शर्मा — एथलेटिक्स, पुरुषों की गोला फेंक एफ-11।

6. होकाटो होतोझे सेमा — एथलेटिक्स, पुरुषों की गोला फेंक एफ-56/एफ-57।

7. सोनलबेन पटेल — पैरा टेबल टेनिस, महिला एकल वर्ग 3।

8. भाविना पटेल — पैरा टेबल टेनिस, महिला एकल वर्ग 4-5।

9. प्राची पांडे — पैरा टेबल टेनिस, महिला एकल वर्ग 6।

10. सहाना रवि — पैरा टेबल टेनिस, महिला एकल वर्ग 9।

11. जेहान मदन — पैरा टेबल टेनिस, पुरुष एकल वर्ग 1।

12. हिमांशु नांदल — तैराकी, पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल एस-11।

13. निरंजन मुकुंदन — तैराकी, पुरुषों की 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले एसएम-7।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील दुबे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764025 Articles

Share this story