एशियाई खेल: पीटी उषा ने नामीबिया ओलंपिक समिति की सीईओ से की मुलाकात

WhatsApp Channel Join Now
एशियाई खेल: पीटी उषा ने नामीबिया ओलंपिक समिति की सीईओ से की मुलाकात


एशियाई खेल: पीटी उषा ने नामीबिया ओलंपिक समिति की सीईओ से की मुलाकात


आइची-नागोया, 21 सितंबर (हि.स.)। भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने सोमवार को नामीबिया राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की मुख्य कार्यकारी अधिकारी एंरी पार्कर से मुलाकात की। दोनों ने 2026 एशियाई खेलों के दौरान भारत और नामीबिया के बीच खेल संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

इस बीच, सॉफ्ट टेनिस में आध्या तिवारी और जय मीणा की मिश्रित युगल जोड़ी ने एशियाई खेलों के राउंड ऑफ 16 में जगह बना ली। भारतीय जोड़ी ने ग्रुप बी में अपने अभियान की शुरुआत कंबोडिया की वीवा चाओ और चानरोसेका खुन को 5-0 से हराकर की। भारतीय जोड़ी ने यह मुकाबला 4-1, 4-0, 4-2, 4-1, 4-2 के सेट स्कोर से जीता।

इसके बाद आध्या और जय ने मंगोलिया के बुद न्यामदोरज और एंखखुसलेन गानबातर को भी 5-0 से हराया। इस मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने 4-2, 4-1, 4-1, 4-0, 5-3 के सेट स्कोर से जीत दर्ज की।

ग्रुप चरण के अपने अंतिम मुकाबले में भारतीय जोड़ी को दक्षिण कोरिया के खिलाफ 1-5 से हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद दो जीत के आधार पर भारत ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहा और राउंड ऑफ 16 में जगह बनाने में सफल रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील दुबे

Share this story