एशियाई खेल: भारत पदक तालिका में 10वें स्थान पर, शूटिंग में मिला तीसरा रजत

WhatsApp Channel Join Now
एशियाई खेल: भारत पदक तालिका में 10वें स्थान पर, शूटिंग में मिला तीसरा रजत


आइची-नागोया, 21 सितंबर (हि.स.)।

भारत ने 2026 एशियाई खेलों में सोमवार को शूटिंग में अपना तीसरा पदक हासिल किया। पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में हिमांशु ढिल्लों, पार्थ माने और रुद्रांक्ष पाटिल की भारतीय तिकड़ी ने रजत पदक जीता। भारतीय टीम चीन के बाद दूसरे स्थान पर रही।

इससे पहले रविवार को इलावेनिल वलारिवन, सोनम उत्तम मस्कर और विदर्सा के. विनोद ने महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता था। इसके बाद इलावेनिल ने व्यक्तिगत स्पर्धा में भी रजत पदक हासिल कर भारत को शूटिंग में दूसरा पदक दिलाया।

भारत का एक और पदक मिश्रित मार्शल आर्ट्स में भी पक्का हो चुका है। सुचिका तारियाल ने महिला पारंपरिक 60 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचकर कम से कम कांस्य पदक सुनिश्चित कर लिया है।

सोमवार को उपलब्ध जानकारी के अनुसार भारत पदक तालिका में 10वें स्थान पर है। चीन 21 पदकों के साथ शीर्ष पर है, जिसमें 12 स्वर्ण पदक शामिल हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील दुबे

Share this story