एशियन पैरा खेल : सोलैराज धर्मराज ने लंबी कूद में जीता स्वर्ण

WhatsApp Channel Join Now
एशियन पैरा खेल : सोलैराज धर्मराज ने लंबी कूद में जीता स्वर्ण


7.15 मीटर की एशियाई रिकॉर्ड छलांग के साथ हांगझोऊ के स्वर्ण पदक का किया बचाव

आइची-नागोया, 22 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय पैरा एथलीट सोलैराज धर्मराज ने एशियाई पैरा खेल-2026 में पुरुषों की लंबी कूद की टी44/टी62/टी64 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर भारत को दिन का शानदार अंत दिलाया। उन्होंने 7.15 मीटर की एशियाई रिकॉर्ड छलांग लगाकर 807 अंक हासिल किए और शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाया। इस स्वर्ण के साथ भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या 20 हो गई।

हांगझोऊ एशियाई पैरा खेलों में भी स्वर्ण पदक जीतने वाले धर्मराज ने इस बार अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया। उन्होंने अपनी दूसरी कोशिश में 7.15 मीटर की छलांग लगाई, जो उन्हें स्वर्ण पदक दिलाने के लिए पर्याप्त रही।

मलेशिया के एडी बर्नार्ड ने 6.34 मीटर की छलांग के साथ 740 अंक हासिल कर रजत पदक जीता। वह टी44 वर्ग के खिलाड़ी हैं। जापान के युमा तमाकी ने टी64 वर्ग में 6.89 मीटर की व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाकर 726 अंकों के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील दुबे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765012 Articles

Share this story