न्यूजीलैंड ऑलराउंडर रचिन रवींद्र चोटिल, कंधे में लगी चोट

WhatsApp Channel Join Now
न्यूजीलैंड ऑलराउंडर रचिन रवींद्र चोटिल, कंधे में लगी चोट


नई दिल्ली, 19 सितंबर (हि.स.)। भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी, जहां उसे पांच टी20, पांच वनडे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। इस दौरे की शुरुआत से पहले मेजबान न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रविंद्र हाल ही में ऑकलैंड में एक प्रमोशनल शूट के दौरान डाइव लगाकर कैच लेने की कोशिश करते समय अपने दाहिने कंधे को चोटिल कर बैठे।अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अनुसार 18 सितंबर को चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा किए गए प्रारंभिक आकलन में गंभीर क्षति की आशंका नहीं जताई गई है, लेकिन रवींद्र की क्रिकेट में वापसी उनके पुनर्वास के पहले कुछ हफ्तों के दौरान उनकी प्रगति पर निर्भर करेगी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि रविंद्र 22 अक्टूबर से शुरू होने वाली भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में खेलेंगे या नहीं।न्यूजीलैंड की पुरुष टीम के मुख्य कोच रॉब वाल्टर ने कहा कि अगले छह महीनों में टेस्ट क्रिकेट का व्यस्त कार्यक्रम होने के कारण हम रचिन को जरूरत से पहले वापस लाने में जल्दबाजी नहीं करना चाहते। उनका पुनर्वास बहुत अच्छे से रहा है और हम जल्द ही उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का आगाज 22 अक्टूबर से होगा। इसमें अब करीब एक ही महीने का वक्त बचा हुआ है। -----------

हिन्दुस्थान समाचार / वीरेन्द्र सिंह

Share this story