वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए बांग्लादेश टीम में बदलाव

WhatsApp Channel Join Now
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए बांग्लादेश टीम में बदलाव


नई दिल्ली, 01 नवंबर (हि.स.)। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए 15 सदस्यीय टीम में बदलाव किया है। यह मैच पांच नवंबर से सिलहट (बांग्लादेश) में खेला जाएगा।

बांग्लादेश क्रिकेट ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर बताया कि मोमिनुल हक की जगह अमिते हसन को टीम में शामिल किया गया है। मोमिनुल 'कन्कशन' (सिर की चोट) के कारण अनिवार्य सात दिनों के आराम (स्टैंड-डाउन पीरियड) पर हैं इसलिए वे उपलब्ध नहीं हैं।

पहले टेस्ट मैच में फील्डिंग करते समय सिर में चोट लगने के कारण मोमिनुल हक टीम से बाहर हुई हैं। मैच के दौरान उनकी जगह जाकेर अली को मैदान में उतारा गया था। आईसीसी के कन्कशन दिशा-निर्देशों के अनुसार, उन्हें वापसी से पहले कम से कम सात दिन का अनिवार्य विश्राम करना होगा।

टीम में शामिल किए गए विकेटकीपर-बल्लेबाज अमिते हसन ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना पदार्पण किया था। अभी तक हसन ने केवल एक टेस्ट मैच खेला है। हालांकि उनके पास घरेलू क्रिकेट में अच्छा रिकॉर्ड है। उन्होंने 54 मैचों में 50.50 के औसत से 4040 रन बनाए हैं।

पहले टेस्ट में हार के कारण बांग्लादेश की टीम मौजूदा विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप तालिका में चौथे से फिसलकर पांचवें स्थान पर आ गई है।

वेस्ट इंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए बांग्लादेश की टीम

नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), शादमान इस्लाम, तंजीद हसन, तौहीद हृदोय, लिटन दास, जाकेर अली, मेहदी हसन मिराज, नईम हसन, हसन महमूद, तैजुल इस्लाम, शरिफुल इस्लाम, मुश्फिकुर रहीम, तस्कीन अहमद, इबादत हुसैन, अमिते हसन।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वीरेन्द्र सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770420 Articles

Share this story