सिरसा की छात्रा का एशियन बाक्सिंग चैंपियनशिप में चयन

WhatsApp Channel Join Now
सिरसा की छात्रा का एशियन बाक्सिंग चैंपियनशिप में चयन


सिरसा की छात्रा का एशियन बाक्सिंग चैंपियनशिप में चयन


सिरसा, 03 जुलाई (हि.स.)। जिले की छात्रा वंशिका का अंडर-19 वर्ग में एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026- जकार्ता (इंडोनेशियन) में वंशिकां देश का प्रतिनिधित्व करेगी। वंशिका का चयन न केवल सिरसा जिले के लिए बल्कि हरियाणा के लिए गौरव की बात है।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरोखां के प्रधानाचार्य वेद रोज ने शुक्रवार को बताया कि प्रतिभाशाली छात्रा वंशिका ने अपनी अथक मेहनत, अनुशासन एवं दृढ़ संकल्प के बल पर अंडर-19 वर्ग में एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 जकार्ता (इंडोनेशिया) के लिए चयनित होकर देश का प्रतिनिधित्व करने का गौरव प्राप्त किया है।

यह उपलब्धि वंशिका के वर्षों के निरंतर अभ्यास, कठिन परिश्रम एवं खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। वंशिका ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरोखाँ बॉक्सिंग अकादमी का प्रतिनिधित्व करते हुए यह मुकाम हासिल किया है। प्रधानाचार्य वेद रोज ने बताया कि वंशिका ने डीपीई डॉ. देव कंबोज तथा बॉक्सिंग कोच मोहित के मार्गदर्शन में यह मुकाम हासिल किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Share this story