वर्ल्ड कप और एशियन गेम्स की तैयारी तेज, एनआरएआई ने शुरू किया राष्ट्रीय शूटिंग कैंप

WhatsApp Channel Join Now
वर्ल्ड कप और एशियन गेम्स की तैयारी तेज, एनआरएआई ने शुरू किया राष्ट्रीय शूटिंग कैंप


नई दिल्ली, 12 जुलाई (हि.स.)। भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने आईएसएसएफ वर्ल्ड कप हांगझोउ (चीन) और एशियन गेम्स 2026 आइची-नागोया (जापान) की तैयारियों के लिए रविवार से एलीट राष्ट्रीय शूटिंग कैंप शुरु किया है। यह हाई-परफॉर्मेंस कैंप 20 जुलाई तक चलेगा, जिसमें देश के शीर्ष निशानेबाज राइफल, पिस्टल और शॉटगन स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे।

इस कैंप में भारत के कई स्टार निशानेबाज शामिल हो रहे हैं, जिनमें मनु भाकर, रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, इलावेनिल वलारिवान, ईशा सिंह और भुवनेश मेंडिरत्ता जैसे बड़े नाम मौजूद हैं। इन खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ कोचों की देखरेख में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कोचिंग स्टाफ में ओलंपिक चैंपियन पीटर विल्सन (ट्रैप), थॉमस फार्निक (राइफल), जालेना अरुनोविच (पिस्टल) और रिकार्डो फिलिपेली (स्कीट) जैसे विदेशी विशेषज्ञ शामिल हैं। इनके साथ भारत के दिग्गज पूर्व निशानेबाज और कोच समरेश जंग, अनवर सुल्तान, मनोज कुमार, डी.एस. चंदेल, पूजा घाटकर, हरप्रीत सिंह, योगिंदर पाल सिंह, जोधबीर सिंह और नीलांजना घोषाल भी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे।

एनआरएआई के अध्यक्ष कालिकेश नारायण सिंह देव ने कहा कि भारतीय शूटिंग के लिए आने वाले कुछ महीने बेहद महत्वपूर्ण हैं। हांगझोउ वर्ल्ड कप और एशियन गेम्स हमारे लिए बड़े लक्ष्य हैं। यह कैंप खिलाड़ियों को सही समय पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। अनुभवी भारतीय और विदेशी कोचों के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों को तकनीकी रूप से और अधिक मजबूत बनाया जाएगा, ताकि वे अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पूरे आत्मविश्वास के साथ उतर सकें।

एनआरएआई के महासचिव पवन कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय कैंप का उद्देश्य खिलाड़ियों के बीच तालमेल बढ़ाना और उन्हें सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण वातावरण उपलब्ध कराना है। हमारी कोशिश है कि खिलाड़ियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो और वे पूरी तरह अपने प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित कर सकें। खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ का उत्साह शानदार है और हमें विश्वास है कि यह तैयारी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन नतीजे देगी।

कैंप के दौरान खिलाड़ियों को खेल विज्ञान, फिटनेस, चोट से बचाव और मानसिक मजबूती पर भी विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर डॉ. पियरे ब्यूचैम्प, हाई परफॉर्मेंस मैनेजर रोनक पंडित और 11 सदस्यीय स्पोर्ट्स साइंस टीम खिलाड़ियों के साथ काम करेगी।

राइफल और पिस्टल वर्ग का प्रशिक्षण 12 से 17 जुलाई, ट्रैप वर्ग का प्रशिक्षण 14 से 20 जुलाई, जबकि स्कीट टीम का विशेष प्रशिक्षण 9 जुलाई से शुरू हो चुका है। एनआरएआई को उम्मीद है कि यह कैंप भारतीय निशानेबाजों को वर्ल्ड कप और एशियन गेम्स में पदक जीतने के लिए मजबूत आधार प्रदान करेगा।

एथलीटराइफल और पिस्टल

पुरुष : पार्थ राकेश माने, हिमांशु ढिल्लों, शाहू तुषार माने, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, नीरज कुमार, रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल, केदारलिंग बालकृष्ण उचागनवे, कमलजीत, अनीश, ओंकार सिंह, भावेश शेखावत।

महिलाएं : इलावेनिल वलारिवन, सोनम उत्तम मस्कर, साक्षी सुनील पाडेकर, आशी चौकसे, विदरसा के विनोद, तिलोत्तमा सेन, सुरुचि, संयम, ईशा सिंह, मनु भाकर, राही सरनोबत।

ट्रैप

पुरुष : उदयवीर सिंह जैजी, भुवनेश मेंडिरत्ता, विवान कपूर।महिला : प्रगति दुबे, कीर्ति गुप्ता, राजेश्वरी कुमारी।

स्कीट

पुरुष : गुरजोत सिंह खांगुरा, परमपाल सिंह, अभय सिंह सेखों।महिला : गनेमत सेखों, दर्शना राठौड़, यशस्वी राठौड़।

कोचिंग प्रबंधन

थॉमस फार्निक - विदेशी कोच राइफलजालेना अरुनोविच - विदेशी कोच पिस्टलपीटर विल्सन - विदेशी कोच ट्रैपरिकार्डो फिलिपेली - विदेशी कोच स्कीटसमरेश जंग - मुख्य कोच 10 मीटर पिस्टलमनोज कुमार - मुख्य कोच 50 मीटर राइफलअनवर सुल्तान - हाई परफॉर्मेंस कोच ट्रैपडी.एस. चंदेल - हाई परफॉर्मेंस कोच 10 मीटर राइफलविद्या जाधव - कोच 10 मीटर पिस्टलहरप्रीत सिंह - कोच 25 मीटर पिस्टलपूजा घाटकर - कोच 10 मीटर राइफलसतगुरदास - कोच 50 मीटर राइफलयोगिंदर पाल सिंह - कोच ट्रैपजोधबीर सिंह - कोच स्कीटनीलांजना घोषाल - कोच स्कीटडॉ. पियरे ब्यूचैम्प - उच्च प्रदर्शन निदेशकरौनक पंडित - उच्च प्रदर्शन प्रबंधक---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वीरेन्द्र सिंह

Share this story