30 वीं सब जूनियर राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप में 30 खिलाड़ियों का प्रशिक्षण के लिए चयन

WhatsApp Channel Join Now
30 वीं सब जूनियर राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप में 30 खिलाड़ियों का प्रशिक्षण के लिए चयन

30 वीं सब जूनियर राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप में 30 खिलाड़ियों का प्रशिक्षण के लिए चयन

मुरादाबाद, 13 जुलाई (हि.स.)। 30 वीं सब जूनियर राज्य बालक एवं बालिका बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए सोमवार को आरएसडी एकेडमी में आयोजित ट्रायल में जिले के कई विद्यालयों के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। ट्रायल में 15 बालक और 15 बालिकाओं समेत 30 खिलाड़ियों का चयन 20 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के लिए किया गया।

जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के संयुक्त सचिव मोहित चौधरी ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर बुधवार से शुरू होकर 20 दिन तक चलेगा। इस शिविर में प्रदर्शन के आधार पर बालक एवं बालिका टीम का चयन किया जाएगा। चयनित टीम चार से नौ अगस्त तक मेरठ में होने वाली प्रदेश स्तरीय चैंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।

ट्रायल के दौरान आरएसडी एकेडमी के चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार, डायरेक्टर डॉ. जी कुमार, जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव संजीव भारद्वाज, संयुक्त सचिव फिरोज खान आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story