आईसीसी ने जारी किया विश्व कप 2027 का कार्यक्रम, 02 अक्टूबर से होगी शुरुआत, 14 टीमों के बीच खेले जाएंगे 57 मैच

WhatsApp Channel Join Now
आईसीसी ने जारी किया विश्व कप 2027 का कार्यक्रम, 02 अक्टूबर से होगी शुरुआत, 14 टीमों के बीच खेले जाएंगे 57 मैच


आईसीसी ने जारी किया विश्व कप 2027 का कार्यक्रम, 02 अक्टूबर से होगी शुरुआत, 14 टीमों के बीच खेले जाएंगे 57 मैच


आईसीसी ने जारी किया विश्व कप 2027 का कार्यक्रम, 02 अक्टूबर से होगी शुरुआत, 14 टीमों के बीच खेले जाएंगे 57 मैच


- 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में भारत-पाकिस्तान होंगे आमने-सामने

- 21 नवंबर को होगा फाइनल

दुबई, 01 अक्टूबर (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 2027 पुरुष क्रिकेट विश्व कप का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में होने वाला टूर्नामेंट 02 अक्टूबर से शुरू होगा और 21 नवंबर को जोहान्सबर्ग में फाइनल के साथ समाप्त होगा। इस विश्व कप में 14 टीमें, 12 आयोजन स्थल और कुल 57 मुकाबले होंगे।

टूर्नामेंट की शुरुआत 02 अक्टूबर को विंडहोक में तीन टीमों की सुपर सीरीज से होगी। इसके बाद 07 अक्टूबर से मुख्य ग्रुप चरण शुरू होगा। भारत अपने अभियान की शुरुआत 07 अक्टूबर को केपटाउन में मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगा। यह मुकाबला 2023 विश्व कप फाइनल की पुनरावृत्ति होगा।

विश्व कप 2027 में 14 टीमें हिस्सा लेंगी लेकिन अभी तक 10 टीमें ही क्वालिफाई कर पाई हैं। इसमें साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका शामिल हैं। अन्य चार स्थानों के लिए अगले साल फरवरी-मार्च में 2027 क्रिकेट विश्व कप क्वालिफायर खेला जाएगा।

विश्व कप का सबसे बहुप्रतीक्षित मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा। भारत ग्रुप चरण में अफगानिस्तान, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, क्वालिफायर टीम और जिम्बाब्वे से भी मुकाबला करेगा। ग्रुप चरण में भारत का अंतिम मैच 24 अक्टूबर को विक्टोरिया फॉल्स में जिम्बाब्वे के खिलाफ होगा।

सात टीमों का होगा सुपर-7 चरण

इस बार विश्व कप का प्रारूप पहले से अलग होगा। 12 टीमों को छह-छह के दो ग्रुप में बांटा जाएगा। प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष तीन टीमें और दोनों ग्रुप में चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम सुपर-7 चरण में पहुंचेगी। इस चरण में सातों टीमें एक-दूसरे से खेलेंगी और ग्रुप चरण के अंक आगे नहीं ले जाएंगी।

सुपर-7 चरण 25 अक्टूबर से 14 नवंबर तक चलेगा। इसके बाद अंक तालिका की शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। पहला सेमीफाइनल 17 नवंबर को केपटाउन और दूसरा 18 नवंबर को त्शवाने में खेला जाएगा। दोनों सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया है।

फाइनल 21 नवंबर को जोहान्सबर्ग में होगा। जरूरत पड़ने पर 22 नवंबर रिजर्व डे के रूप में निर्धारित है।

विश्व कप के मुकाबले दक्षिण अफ्रीका के आठ, जिम्बाब्वे के तीन और नामीबिया के एक स्थल पर खेले जाएंगे। यह टूर्नामेंट 24 साल बाद पुरुष क्रिकेट विश्व कप की अफ्रीका में वापसी भी होगा।

विश्व कप 2027 के ग्रुप-

ग्रुप ए- अफगानिस्तान, भारत, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, जिम्बाब्वे, क्वालिफायर-ए

ग्रुप बी- बांग्लादेश, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, क्वालिफायर-बी

----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Share this story