सारण क्रिकेट लीग में सहवाग क्रिकेट क्लब ने त्रिपाठी क्रिकेट क्लब को 3 विकेट से हराया

WhatsApp Channel Join Now
सारण क्रिकेट लीग में सहवाग क्रिकेट क्लब ने त्रिपाठी क्रिकेट क्लब को 3 विकेट से हराया


सारण, 27 नवंबर (हि.स.)। जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में राजेंद्र स्टेडियम में चल रही सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग के आठवें मैच में शुक्रवार को सहवाग क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए त्रिपाठी क्रिकेट क्लब को 3 विकेट से पराजित कर दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी त्रिपाठी क्रिकेट क्लब की टीम 23.5 ओवर में 132 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से निखिल तिवारी ने सर्वाधिक 40 रन बनाए। वहीं सचिन ने 14, प्रिंस ने 13, अभिषेक ने 13 तथा रामानुज ने 12 रनों का योगदान दिया। सहवाग क्रिकेट क्लब की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए रोहित ने 4 विकेट, एमडी राजा ने 3 विकेट, नीतीश ने 2 विकेट तथा तौकीर ने 1 विकेट हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सहवाग क्रिकेट क्लब की टीम ने 22.4 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से नीतीश ने शानदार 37 रन, कृष्णा ने 21 रन, रोहित ने 17 रन तथा एमडी शाकिब ने 13 रन बनाए। त्रिपाठी क्रिकेट क्लब की ओर से विकाश ओझा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए, जबकि रामानुज, सचिन और विनय को 1-1 विकेट मिला। इस प्रकार सहवाग क्रिकेट क्लब ने 3 विकेट से जीत दर्ज की।

कल सुबह 9 बजे सहवाग क्रिकेट क्लब का सामना दहियावां क्रिकेट क्लब से होगा। इस दौरान संघ की अध्यक्ष इंदु कुमारी, उपाध्यक्ष उज्ज्वल मिश्रा, संयुक्त सचिव धर्मजय कुमार, विभूति नारायण शर्मा, डॉ. सुरेश प्रसाद सिंह, आयोजन अध्यक्ष मनन राय, खेल प्रतिनिधि रवि राय, कैंसर अनवर, पूर्व संयुक्त सचिव चंदन शर्मा, रमेश सिंह, आदित्य कुमार, कुंदन शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784169 Articles

Share this story