हार्मर-रबाडा के आगे ऑस्ट्रेलिया ढेर, दक्षिण अफ्रीका ने 2-1 से जीती सीरीज

WhatsApp Channel Join Now
हार्मर-रबाडा के आगे ऑस्ट्रेलिया ढेर, दक्षिण अफ्रीका ने 2-1 से जीती सीरीज


हार्मर-रबाडा के आगे ऑस्ट्रेलिया ढेर, दक्षिण अफ्रीका ने 2-1 से जीती सीरीज


हार्मर-रबाडा के आगे ऑस्ट्रेलिया ढेर, दक्षिण अफ्रीका ने 2-1 से जीती सीरीज


केपटाउन, 31 अक्टूबर (हि.स.)। साइमन हार्मर की घातक गेंदबाजी और कगिसो रबाडा के शुरुआती झटकों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे और निर्णायक टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 176 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। शनिवार को न्यूलैंड्स मैदान पर जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़कर पहला स्थान भी हासिल कर लिया।

288 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरी पारी में महज 111 रन पर सिमट गई। हार्मर ने 21.1 ओवर में 16 रन देकर छह विकेट झटके, जबकि रबाडा ने तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।

ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम दिन बिना किसी नुकसान के लक्ष्य की ओर बढ़ने की उम्मीद के साथ बल्लेबाजी शुरू की, लेकिन रबाडा ने शुरुआती ओवरों में ही उसकी कमर तोड़ दी। उन्होंने मैथ्यू रेनशॉ को पहली ही गेंद पर आउट किया और फिर मार्नस लाबुशेन तथा ट्रेविस हेड को पवेलियन भेजा। हेड का विकेट लेते ही रबाडा ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 350 विकेट भी पूरे कर लिए।

इसके बाद हार्मर ने मोर्चा संभालते हुए एलेक्स कैरी और ब्यू वेबस्टर को आउट किया। कैमरन ग्रीन और नाथन लियोन ने कुछ देर संघर्ष किया, लेकिन हार्मर ने ग्रीन को 27 रन पर बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ दिया। उन्होंने पैट कमिंस और जोश हेजलवुड को आउट कर दक्षिण अफ्रीका की जीत पर मुहर लगा दी।

इससे पहले. दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में रयान रिकल्टन और वियान मुल्डर के शतकों की मदद से 387 रन बनाए थे। रिकेल्टन ने 101 और मुल्डर ने 115 रन की पारी खेली। दोनों ने छठे विकेट के लिए 154 रन की अहम साझेदारी की। दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 329 रन बनाए थे, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 429 रन बनाकर 100 रन की बढ़त हासिल की थी।

ऑस्ट्रेलिया ने डरबन में पहला टेस्ट 214 रन से जीता था, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने गकेबरहा में दूसरा टेस्ट पारी और 31 रन से जीतकर वापसी की थी। केपटाउन में निर्णायक मुकाबला जीतकर मेजबान टीम ने सीरीज अपने नाम कर ली।

-----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770274 Articles

Share this story