इंटर क्लब क्रिकेट मैच में रुक्मणी रेड आठ विकेट से विजयी

WhatsApp Channel Join Now
इंटर क्लब क्रिकेट मैच में रुक्मणी रेड आठ विकेट से विजयी


मुरादाबाद, 14 मई (हि.स.)। इंटर क्लब क्रिकेट मैच में गुरुवार को रुक्मणी रेड और रुक्मणी ब्लू के बीच भिड़ंत हुई। इस मुकाबले को रुक्मणी रेड ने आठ विकेट से अपने नाम कर लिया। बेहतरीन बल्लेबाजी करने पर रुक्मणी रेड के हरेंद्र कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव व पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि रुक्मणी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी रुक्मणी ब्लू की टीम 25.4 ओवर में 125 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से मुनेंद्र प्रताप सिंह ने 24, अमार ने 23 व करन सिंह 15 ने रन बनाए। रेड की ओर से अनमोल यादव ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करते हुए रुक्मणी रेड की टीम ने महज 22.2 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज कर ली। जिसमें हरेंद्र कुमार ने नाबाद 71 गेंद में 69 रन की पारी खेली। हसन ने नाबाद 22, मो. अमान ने 10 रन का योगदान दिया। इसके अलावा टीम को 27 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। टीम की ओर से बेहतरीन बल्लेबाजी करने पर हरेंद्र कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story