ब्रास सिटी इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट में रुक्मणी ब्लू सात विकेट से विजयी

WhatsApp Channel Join Now
ब्रास सिटी इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट में रुक्मणी ब्लू सात विकेट से विजयी


मुरादाबाद, 25 मई (हि.स.)। ब्रास सिटी इंटर क्लब क्रिकेट मुकाबले में सोमवार को रुक्मणी ब्लू ने रुक्मणी रेड को सात विकेट से पराजित कर दमदार जीत दर्ज की। मैच में बेहतरीन गेंदबाजी के लिए रुक्मणी ब्लू के शहरान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

रुक्मणी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रुक्मणी रेड की टीम 28.3 ओवर में 135 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से अनस ने 40 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली, जबकि मो. शाकिब ने 35 और मो. शान ने 17 रन का योगदान दिया। रुक्मणी ब्लू की ओर से शहरान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके। लकी चौधरी, मो. शान और सल्लू ने दो-दो विकेट हासिल किए।

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी रुक्मणी ब्लू की टीम ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 22.5 ओवर में तीन विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की जीत के हीरो फहद खान रहे, जिन्होंने नाबाद 67 रन की शानदार पारी खेली। हरेंद्र कुमार ने 35 रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई।

अलीम चौधरी नौ और मो. अर्श सात रन बनाकर नाबाद लौटे। रुक्मणी रेड की ओर से आजाद सिंह ने दो और मो. शाकिब ने एक विकेट हासिल किया। मैच में बेहतरीन गेंदबाजी के लिए रुक्मणी ब्लू के शहरान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story