राॅकबाल खेल में बांदा के खिलाड़ियों ने किया दमदार प्रदर्शन, यूपी टीम बनी राष्ट्रीय उपविजेता

WhatsApp Channel Join Now
राॅकबाल खेल में बांदा के खिलाड़ियों ने किया दमदार प्रदर्शन, यूपी टीम बनी राष्ट्रीय उपविजेता


बांदा, 09 सितंबर (हि.स.)। राॅकबाल के खेल में बांदा ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान दर्ज कराई है। तेलंगाना के मेडक जिले में 6 से 8 सितंबर तक आयोजित 10वीं सीनियर राष्ट्रीय राॅकबाल चैंपियनशिप में भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी, बांदा के खिलाड़ियों के खेल से उत्तर प्रदेश की टीम ने प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया और राष्ट्रीय स्तर पर उपविजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान बेहतरीन खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया। टीम के खिलाड़ियों ने विभिन्न मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि में भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी, बांदा के खिलाड़ियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह टीम बांदा मिनी ओलम्पिक में प्रतिभाग करने के बाद राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रवाना हुई थी। बांदा मिनी ओलम्पिक के माध्यम से खिलाड़ियों को मिले प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव का लाभ राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भी देखने को मिला। राष्ट्रीय उपविजेता उत्तर प्रदेश टीम में भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी, बां दा के खिलाड़ियों ने प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। टीम में शामिल प्रमुख खिलाड़ी हैं।रिजवान खान कप्तान,इरफान खान,सोहेल नसरत खान,आफताब खान,आकाश कुमार,हर्ष वर्धन शामिल है। इन खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन ने न केवल अपनी एकेडमी बल्कि पूरे बांदा जनपद का गौरव बढ़ाया है। एकेडमी के संचालक अंकित कुशवाहा ने बताया कि खिलाड़ी निरंतर अभ्यास और मेहनत के बल पर लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

इस उपलब्धि पर जिला ओलंपिक एसोसिएशन बांदा के प्रेसिडेंट रामेंद्र शर्मा, महासचिव डा. इन्द्रवीर सिंह, मीडिया प्रभारी सुनील सक्सेना, जिला वालीबाल एसोसिएशन बांदा के सचिव शिवकुमार गुप्ता, संयुक्त सचिव महेश प्रसाद गर्ग, जिला कबड्डी एसोसिएशन बाॅंदा के अध्यक्ष अंकित कुशवाहा, सचिव कमल सिंह यादव, रामकुमार यादव, मध्य प्रदेश वालीबाल रेफरी बोर्ड के टेक्निकल चेयरमैन रमेश बाबू विद्यार्थी, पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी सबल सिंह, नरेन्द्र पाठक, प्रमोद कुमार, विक्रम कुमार, राहुल शुक्ला, शिवप्रताप सिंह चंदेल तथा आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज के खेल शिक्षक रमेश चंद्र ने उत्तर प्रदेश टीम के सभी खिलाड़ियों, कोच एवं भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी की पूरी टीम को हार्दिक बधाई दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल सिंह

Share this story