रोल बाल स्पोर्ट्स एसोसिएशन की सचिव बनीं रिंपी सिंह

WhatsApp Channel Join Now
रोल बाल स्पोर्ट्स एसोसिएशन की सचिव बनीं रिंपी सिंह


रोल बाल स्पोर्ट्स एसोसिएशन की सचिव बनीं रिंपी सिंह


मुरादाबाद, 04 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश रोल बाल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव संतोष कुमार श्रीवास्तव मंगलवार को मुरादाबाद में आयोजित बैठक में पहुंचे। बैठक में रोल बाल खेल विकास प्रशिक्षण शिविरों के आयोजन और आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। मुरादाबाद में रोल बाल की नई सचिव के रूप में रिंपी सिंह के नाम की घोषणा की गई। कार्यकारिणी में डॉ. मनु मिश्रा को अध्यक्ष, रिंपी सिंह सचिव और लियाकत अली को कोषाध्यक्ष हैं।

सभी नवनियुक्त पदाधिकारी का स्वागत सम्मान किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश रोल बाल एसोसिएशन के सचिव संतोष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि नई टीम के गठन से मुरादाबाद जनपद में रोल बाल खेल को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। रोल बाल प्रतियोगिताओं में स्थानीय खिलाड़ी प्रतिभाग करके पीतलनगरी का नाम रोशन करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story