मुरादाबाद की राधिका, भव्या, गीतिक्षा, गौरांशी व ख्याति यादव ने जीते स्वर्ण पदक
Jun 25, 2026, 20:19 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
मुरादाबाद, 25 जून (हि.स.)। इंडो नेपाल इंटरनेशनल डांस चैम्पियनशिप में मुरादाबाद के बच्चों ने प्रतिभा का प्रदर्शन कर पीतल नगरी का नाम रोशन कर दिया।
शेरोन डांस अकादमी मुरादाबाद की तान्या गुप्ता ने बताया कि उनके निर्देशन में बीते दिनों नेपाल में आयोजित इंडो नेपाल इंटरनेशनल डांस चैम्पियनशिप में मुरादाबाद की राधिका सिंह और भव्या सिंह, गीतिक्षा गुप्ता, गौरांशी रस्तोगी व ख्याति यादव ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट प्रदर्शन से अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का गौरव बढ़ाया है।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

