महिला मुख्य आरक्षी पुष्पा चाहर व रमा यादव ने खेल में जीते स्वर्ण व रजत पदक

WhatsApp Channel Join Now
महिला मुख्य आरक्षी पुष्पा चाहर व रमा यादव ने खेल में जीते स्वर्ण व रजत पदक


-रमा यादव को टेबल टेनिस में 6 स्वर्ण पदक और बैडमिंटन डबल्स में दो रजत

-पुष्पा चाहर को पावर लिफ्टिंग में रजत पदक

मुरादाबाद, 15 जुलाई (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद की पुलिस में पदस्थ महिला मुख्य आरक्षी पुष्पा चाहर को पावर लिफ्टिंग में रजत पदक और रमा यादव को टेबल टेनिस में 6 स्वर्ण पदक और बैडमिंटन डबल्स में दो रजत पदक प्राप्त होने पर बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ अन्य पुलिस अधिकारियों ने सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया।

मुरादाबाद में तैनात महिला मुख्य आरक्षी पुष्पा चाहर ने करनाल (हरियाणा) में आयोजित ऑल इंडिया भारोत्तोलन क्लस्टर की पावर लिफ्टिंग (69 किलोग्राम वर्ग) प्रतियोगिता में रजत पदक (सिल्वर मेडल) प्राप्त किया हैं। वहीं महिला मुख्य आरक्षी रमा यादव ने जनपद रामपुर में आयोजित अन्तरजनपदीय बैडमिंटन क्लस्टर के अंतर्गत महिला वर्ग टेबल टेनिस ऑल ओवर चैंपियनशिप में 06 स्वर्ण पदक तथा बैडमिंटन डबल्स प्रतियोगिता में 02 रजत पदक प्राप्त किये हैं।

इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिम पुलिस अधीक्षक देहात कुंवर आकाश सिंह पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह एसपी ट्रैफिक व क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार ने महिला मुख्य आरक्षी पुष्पा चाहर और महिला मुख्य आरक्षी रमा यादव को उनकी उत्कृष्ट खेल उपलब्धियां पर सम्मानित कर उनका उत्साह वर्धन किया।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story