धीमी ओवर गति पर पाकिस्तान और श्रीलंका पर जुर्माना, डब्ल्यूटीसी अंक भी कटे

WhatsApp Channel Join Now


रावलपिंडी, 17 नवंबर (हि.स.)। रावलपिंडी में खेले गए दो मैचों की आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) सीरीज के पहले टेस्ट में धीमी ओवर गति के लिए पाकिस्तान और श्रीलंका पर जुर्माना लगाया गया है। पाकिस्तान के खिलाड़ियों की मैच फीस का 25 प्रतिशत और श्रीलंका के खिलाड़ियों की मैच फीस का 50 प्रतिशत काटा जाएगा। इसके साथ ही दोनों टीमों के डब्ल्यूटीसी खाते से एक-एक अंक भी कम किया गया है।

आईसीसी के एमिरेट्स एलीट पैनल के मैच रेफरी डीन कॉस्कर ने यह कार्रवाई की। समय की छूट को समायोजित करने के बाद पाकिस्तान निर्धारित समय में पांच ओवर और श्रीलंका 15 ओवर पीछे पाया गया।

आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार निर्धारित समय में प्रत्येक ओवर कम फेंकने पर खिलाड़ियों की मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है। हालांकि, जुर्माने की अधिकतम सीमा मैच फीस का 50 प्रतिशत है।

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने अपनी-अपनी टीमों की गलती स्वीकार करते हुए प्रस्तावित सजा मान ली। इसके चलते औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।

मैदान पर मौजूद अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक और रॉड टकर, तीसरे अंपायर अल्लाहुद्दीन पालेकर तथा चौथे अंपायर फैसल अफरीदी ने धीमी ओवर गति के आरोप लगाए थे।

----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778673 Articles

Share this story