यूपीसीए ने 2027-28 सत्र के लिए खिलाड़ियों का ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किया

WhatsApp Channel Join Now
यूपीसीए ने 2027-28 सत्र के लिए खिलाड़ियों का ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किया


मुरादाबाद, 21 नवम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने वर्ष 2027-28 सत्र के लिए खिलाड़ियों के ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 22 नवंबर से सभी आयु वर्ग के महिला और पुरुष खिलाड़ियों के पंजीकरण किए जा रहे हैं। इच्छुक खिलाड़ी यूपीसीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन मुरादाबाद के सचिव व पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता ने बताया कि यूपीसीए और बीसीसीआई की ओर से आयोजित होने वाले ट्रायल, प्रतियोगिताओं और अन्य क्रिकेट कार्यक्रमों में केवल पंजीकृत खिलाड़ियों को ही प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। ऐसे में जिले के सभी इच्छुक क्रिकेट खिलाड़ी समय रहते अपना ऑनलाइन पंजीकरण करा लें, ताकि आगामी सत्र में चयन प्रक्रिया में शामिल होने से वंचित न रहें।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781109 Articles

Share this story