नोएडा किंग्स टीम का ट्रायल 17 जुलाई को नोएडा में, मुरादाबाद से भी जाएंगे खिलाड़ी

WhatsApp Channel Join Now
नोएडा किंग्स टीम का ट्रायल 17 जुलाई को नोएडा में, मुरादाबाद से भी जाएंगे खिलाड़ी


मुरादाबाद, 15 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश क्रिकेट टी-20 लीग के चौथे सीजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी को लेकर नोएडा किंग्स टीम ने ट्रायल की तिथियों की घोषणा कर दी है। टीम की ओर से 17 जुलाई को नोएडा स्थित शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खिलाड़ियों के ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।

डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन मुरादाबाद के सचिव व पूर्व रणजी खिलाडी विजय गुप्ता ने बताया कि इन ट्रायल्स में मुरादाबाद से भी बड़ी संख्या में खिलाड़ी हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं। जिले के कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी पंजीकरण करा चुके हैं और चयन में जगह बनाने को उत्साहित हैं। उन्होंने आगे बताया कि यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन का आगाज 14 अगस्त से होगा। इसमें मेरठ मेवरिक्स, गोरखपुर लायंस, काशी रुद्रास, नोएडा किंग्स, कानपुर सुपरस्टार और लखनऊ फाल्कंस टीमें प्रतिभाग करेंगी। अधिकांश टीमों के ट्रायल लगभग पूरे हो चुके हैं। अब नोएडा किंग्स ने भी अपनी चयन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक खिलाड़ी 16 जुलाई तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

--------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story