अंडर-17 यूपी बालिका क्रिकेट टीम में निकिता दास का चयन

WhatsApp Channel Join Now
अंडर-17 यूपी बालिका क्रिकेट टीम में निकिता दास का चयन


- मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज मुरादाबाद की छात्रा है निकिता दास

मुरादाबाद, 16 नवम्बर (हि.स.)। मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज मुरादाबाद की कक्षा दस की छात्रा निकिता दास का चयन उत्तर प्रदेश की अंडर-17 बालिका क्रिकेट टीम में हुआ है। वह स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में जम्मू-कश्मीर में 15 से 20 नवंबर तक आयोजित होने वाली 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी।

मंडलीय क्रीड़ा सचिव वंश बहादुर ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए 12 से 15 नवंबर नवंबर तक डॉ. भीमराव आंबेडकर राज्य विद्यालयी क्रीड़ा संस्थान स्पोर्ट्स स्टेडियम अयोध्या में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया था। इसमें निकिता ने भी हिस्सा लिया। वह वर्ष 2025 और 2026 में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अंडर-15 फाइनल ट्रायल तक पहुंच चुकी हैं। पिछले साल भी अंडर-17 राष्ट्रीय विद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए आयोजित शिविर में शामिल हुई थीं। इस बार उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिला है।

निकिता के चयन पर जिला विद्यालय निरीक्षक रितु तोमर, प्रधानाचार्या रेनुका जोयल, खेल प्रभारी क्लेरिस सिंह, शारीरिक शिक्षिका सोनिया व मंडलीय क्रीड़ा सचिव वंश बहादुर ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778315 Articles

Share this story